• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    5 डोर महिंद्रा थार रॉक्स में मिल सकते हैं महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी वाले ये 5 फीचर, 15 अगस्त को होगी लॉन्च

    महिंद्रा थार रॉक्स में एक्सयूवी400 ईवी की तरह वायरलेस फोन चार्जर और ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले समेत कई जरूरी फीचर दिए जा सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 02, 2024 13:43 ist
    info icon
    published onAug 02, 2024 13:43 IST
    last updated onAug 02, 2024 13:43 IST
    425 Views
    • Write a कमेंट

    5 things the Mahindra Thar Roxx can get from the Mahindra XUV400 EV

    महिंद्रा थार रॉक्स भारत में 15 अगस्त को लॉन्च होगी, और कंपनी ने इस अपकमिंग एसयूवी कार के टीजर जारी करने दिए हैं। इसके ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन और फीचर लिस्ट की सभी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, हालांकि हमारा अनुमान है कि इसमें कुछ फीचर महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी वाले दिए जा सकते हैं। यहां हमने थार रॉक्स के उन 5 फीचर की लिस्ट तैयार की है जो इसमें एक्सयूवी400 ईवी से लिए जा सकते हैं, जिस पर आप भी डालिए एक नजरः

    10.25-इंच टचस्क्रीन

    Mahindra XUV400 EV 10.25-inch touchscreen

    हाल ही में महिंद्रा थार रॉक्स के मिड वेरिएंट के केबिन की फोटो कैमरे में कैद हुई थी, जिससे पता चला कि इसमें मौजूदा 3-डोर थार से बड़ी टचस्क्रीन मिलेगी। हमारा मानना है कि इसमें एक्सयूवी400 ईवी वाली अपडेट 10.25-इंच टचस्क्रीन यूनिट दी जा सकती है। हालांकि एक्सयूवी400 का इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट नहीं करता है, जबकि थार रॉक्स में यह फंक्शनैलिटी मिल सकती है।

    फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    Mahindra XUV400 driver's display

    कुछ समय पहले थार रॉक्स को फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ देखा गया था। महिंद्रा थार रॉक्स के प्रोडक्शन मॉडल में एक्सयूवी400 वाली 10.25-इंच यूनिट दी जाएगी, जिसमें नेविगेशन और टायर प्रेशर मॉनिटर जैसी जानकारी भी डिस्प्ले होगी।

    यह भी पढ़ें: 5-डोर महिंद्रा थार रॉक्स का मिड वेरिएंट कैमरे में हुआ कैद, बड़ी टचस्क्रीन और रेगुलर सनरूफ मिलना हुआ कंफर्म

    ड्यूल-जोन एसी

    Mahindra XUV400 EV dual-zone AC

    ड्यूल-जोन एसी फ्रंट पैसेंजर को अपनी जरूरत के हिसाब से इंडिविजुअल टेंपरेचर सेट करने की अनुमति देता है। यह फीचर महिंद्रा एक्सयूवी400 में लॉन्च के वक्त से दिया गया है और थार रॉक्स में भी यह फीचर दिया जा सकता है। महिन्द्रा थार रॉक्स में रियर सीट पैसेंजर कंफर्ट के लिए रियर एसी वेंट्स भी दिए जा सकते हैं।

    ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

    5 door Mahindra Thar Roxx rear disc brakes

    कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान थार रॉक्स को रियर डिस्क ब्रेक के साथ देखा गया था, जिससे संकेत मिले कि ये इसके प्रोडक्शन मॉडल में दिए जा सकते हैं। महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी में सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए है, ऐसे में उम्मीद है कि एक्सयूवी400 ईवी की तरह थार रॉक्स में भी ऑल व्हील डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार रॉक्स में पैनोरमिक सनरूफ मिलना हुआ कंफर्म, नए टीजर में दिखी इस फीचर की झलक

    वायरलेस फोन चार्जर

    Mahindra XUV400 EV wireless phone charger

    कार में वायरलेस फोन चार्जर मिलने से आपको चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत नहीं रहती है, जो कई बार गियर बदलने में परेशानी का कारण बन जाती है। यह फीचर इन दिनों कई मास मार्केट कार में दिया जा रहा है और थार रॉक्स में भी यह फीचर दिया जा सकता है।

    ये कुछ फीचर 5-डोर महिंद्रा थार रॉक्स में महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी वाले दिए जा सकते हैं। आप अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी में एक्सयूवी400 वाले और कौनसे फीचर देखना चाहते हैं? हमें कमेंट में बताइए।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है