• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी vs महिंद्रा एक्सईवी 9ई: जानिए कौनसी इलेक्ट्रिक कार का बेस वेरिएंट लेना है फायदे का सौदा

    दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ी में काफी सारे फीचर दिए गए हैं, हालांकि हैरियर ईवी में एक्सईवी 9ई से कम प्राइस पर बड़ा बैटरी पैक मिलता है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 19, 2025 17:33 ist
    info icon
    published onJun 19, 2025 17:31 IST
    last updated onJun 19, 2025 17:33 IST
    264 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा हैरियर ईवी भारत में टाटा की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है और इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई से है। दोनों इलेक्ट्रिक कार में एक से बढ़कर एक फीचर दिए गए हैं। अभी केवल टाटा हैरियर ईवी के बेस मॉडल एडवेंचर की प्राइस लिस्ट जारी हुई है जो महिंद्रा एक्सईवी 9ई से थोड़ी कम है। हमने इसका कंपेरिजन एक्सईवी 9ई के बेस मॉडल पैक वन से किया है, तो दोनों में से कौनसी इलेक्ट्रिक कार को खरीदना है फायदे का सौदा जानेंगे आगे:

    कीमत

    मॉडल

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर

    21.49 लाख रुपये*

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक वन

    21.90 लाख रुपये

    *कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    हैरियर ईवी की शुरूआती कीमत एक्सईवी 9ई से 41,000 रुपये कम है।

    एक्सईवी 9ई के लिए होम चार्जर आपको अलग से खरीदना होता है। 7.2 किलोवॉट होम चार्जर की कीमत 50,000 रुपये है जिससे इसकी बैटरी 8.7 घंटा में पूरी चार्ज होती है। वहीं 11.2 किलोवॉट चार्जर की कीमत 75,000 रुपये है जिससे बैटरी 6 घंटे में चार्ज होती है।

    साइज

     

    टाटा हैरियर ईवी

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    अंतर

    लंबाई

    4,607 मिलीमीटर

    4,789 मिलीमीटर

    (-182 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1,922 मिलीमीटर

    1,907 मिलीमीटर

    +15 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1,740 मिलीमीटर

    1,694 मिलीमीटर

    +46 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2,741 मिलीमीटर

    2,775 मिलीमीटर

    (-34 मिलीमीटर)

    बूट स्पेस

    502 लीटर

    663 लीटर

    (-161 लीटर)

    फ्रंक

    67 लीटर तक

    150 लीटर

    (-83 लीटर)

    हैरियर ईवी एक पारंपरिक स्टाइल एसयूवी कार है, जबकि एक्सईवी 9ई को एसयूवी-कूपे डिजाइन के साथ ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। साइज की बात करें तो हैरियर ईवी एक्सईवी 9ई से ज्यादा चौड़ी और ऊंची है। हालांकि एक्सईवी 9ई थोड़ी ज्यादा लंबी है और व्हीलबेस बड़ा है, जिससे केबिन में ज्यादा लेगरूम स्पेस मिल सकता है।

    एक्सईवी 9ई के बूट और फ्रंक दोनों में ज्यादा स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    मॉडल

    टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    बैटरी पैक

    65 केडब्ल्यूएच

    59 केडब्ल्यूएच

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    पावर

    238 पीएस

    231 पीएस

    टॉर्क

    घोषणा होनी बाकी

    380 एनएम

    डीसी फास्ट चार्जिंग (20-80 प्रतिशत)

    120 किलोवॉट चार्जर के साथ 25 मिनट

    140 किलोवॉट चार्जर के साथ 20 मिनट

    फुल चार्ज में रेंज

    घोषणा होनी बाकी

    542 किलोमीटर

    जैसा कि ऊपर टेबल में दिखाई दे रहा है टाटा हैरियर ईवी के वेरिएंट में महिंद्रा एक्सईवी 9ई की तुलना में बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। हालांकि हैरियर ईवी के टॉप लाइन वेरिएंट्स में ड्यूल-मोटर सेटअप दिया गया है, जबकि बेस मॉडल में सिंगल-मोटर सेटअप दिया गया है जो एक्सइ्रवी 9ई से थोड़ी ज्यादा पावर जनरेट करता है। हैरियर ईवी का टॉर्क आउटपुट और फुल चार्ज में रेंज की घोषणा होनी अभी बाकी है।

    फीचर

    2025 Tata Harrier EV dashboard

    फीचर

    टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक वन

    एक्सटीरियर

    • प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप

    • एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेललैंप

    • पुल-टाइप डोर हैंडल

    • एयरो कवर के साथ 18-इंच अलॉय व्हील

    • पडल लैंप

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम

    • इंटीग्रेटेड साइड स्टेप

    • रियर वाइपर और वॉशर

    • शार्क-फिन एंटीना

    • प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप

    • एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेललैंप

    • इलुमिनेटेड लोगो

    • फ्लश-टाइप डोर हैंडल

    • 19-इंच स्टाइलिश स्टील व्हील

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम

    केबिन

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • फैब्रिक अपहोल्स्ट्री

    कंफर्ट

    • 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली को-ड्राइवर सीट

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट

    • क्रूज़ कंट्रोल

    • रीजन मोड के लिए पैडल शिफ्टर्स

    • व्हीकल-टू-लोड टेक्नोलॉजी (वी2एल)

    • व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी)

    • मल्टी-टेरेन मोड (नॉर्मल, वेट/रेन, और रफ रोड)

    • मल्टी-ड्राइव मोड (इको, सिटी और स्पोर्ट)

    • ड्रिफ्ट मोड

    • 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • 6 तरह से मैन्युअली एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट

    • पीछे रिक्लाइनिंग सीट

    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    • क्रूज कंट्रोल

    • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट

    • मल्टी-ड्राइव मोड (डिफॉल्ट, रेंज, एवरीडे, रेस, और स्नो)

    • बूस्ट मोड

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    इंफोटेनमेंट

    • 10.25-इंच टचस्क्रीन

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम

    •  

    • 12.3 इंच टचस्क्रीन

    • 12.3 इंच को-पैसेंजर एंटरटेनमेंट स्क्रीन

    • वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम

    सेफ्टी

    • 6 एयरबैग

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • रियर पार्किंग कैमरा

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • हिल होल्ड कंट्रोल

    • हिल डिसेंट कंट्रोल

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • 6 एयरबैग

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • ऑटो हेडलैंप

    • रेन-सेंसिंग वाइपर

    • ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • रियरव्यू कैमरा

    • रियर डिफॉगर

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    हैरियर ईवी और एक्सईवी 9ई दोनों इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल में अच्छे खासे फीचर दिए गए हैं। दोनों ईवी में काफी सारे फीचर कॉमन हैं जिनमें एलईडी हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, 6 एयरबैग, टीपीएमएस, रियर पार्किंग कैमरा, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    हैरियर ईवी एडवेंचर में एक्सईवी 9ई पैक वन की तुलना में कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनमें अलॉय व्हील, केबिन में आसानी से प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए इंटीग्रेटेड साइड स्टेप, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट और मल्टी-टेरेन मोड शामिल है।

    वहीं एक्सईवी 9ई में ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप का एडवांटेज मिलता है, जिसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अतिरिक्त पैसेंजर एंटरटेनमेंट यूनिट शामिल है। इसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल और आगे व पीछे इल्लुमिनेटेड लोगो भी दिया गया है।

    निष्कर्ष

    2025 Tata Harrier EV front

    टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा एक्सईवी 9ई दोनों के बेस वेरिएंट आकर्षक विकल्प हैं और दोनों में से किसी एक को चुनने का निर्णय लेना कठिन है। हमारा मानना है कि आपका निर्णय मुख्य रूप से आपकी डिजाइन पसंद के अनुसार होना चाहिए, क्योंकि दोनों ईवी का डिजाइन अलग-अलग है।

    अगर आप शानदार रोड प्रजेंस के साथ ज्यादा पारंपरिक एसयूवी कार चाहते हैं तो फिर हैरियर ईवी एडवेंचर को चुनना अच्छी चॉइस है। हालांकि अगर आप ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक दिखने वाली कार लेना चाहते हैं तो फिर एक्सईवी 9ई आपके लिए एकदम सही रहेगी।

    आप दोनों में से कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदना पसंद करेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sujith kumar
    Jun 20, 2025, 3:16:20 PM

    ಟಾ ಟಾ ಹೇರಿಯರ್ ಉತ್ತಮ .ಕಾರು ದಕ್ಷಿಣ ಕನ್ನಡ ರಸ್ತೆಗಳಿಗೆ ಉತ್ತಮ ವಾದ. ಕಾರು

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है