• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के तीनों वेरिएंट में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 16, 2025 16:59 ist
    info icon
    published onJul 16, 2025 16:46 IST
    last updated onJul 16, 2025 16:59 IST
    184 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह इलेक्ट्रिक एमपीवी कार तीन वेरिएंट और दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है। इस गाड़ी के बड़े बैटरी पैक वर्जन की सर्टिफाइड रेंज 490 किलोमीटर है। कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक कार रेगुलर कैरेंस पर बेस्ड है, लेकिन इसकी स्टाइलिंग में थोड़े बहुत बदलाव जरूर किए गए हैं। यह गाड़ी 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में आती है। कैरेंस क्लाविस ईवी के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :-

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीके+ 

    कीमत : 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन : 42 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 135 पीएस/255 एनएम इलेक्ट्रिक मोटर 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के बेस वेरिएंट एचटीके+ में मिलने वाले फीचर कुछ इस प्रकार हैं :-

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट  

    सेफ्टी 

     

    • एलईडी हेडलाइट के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    • एलईडी फॉग लैंप

    • फ्रंट और रियर  स्किड प्लेट

    • रूफ माउंटेड स्पॉइलर

    • बॉडी कलर डोर हैंडल

    • 16-इंच के अलॉय व्हील

    • रूफ रेल

    • शार्क फिन एंटीना

    • ब्लैक और बेज डुअल टोन इंटीरियर

    • सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • दूसरी रो की सीटों के लिए आसान वन टच टम्ब्ल

    • मैनुअल एडजस्टेबल  ड्राइवर सीट

    • दूसरी रो के पैसेंजर के लिए सनशेड

    • 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • रिमोट स्टार्ट फ़ंक्शन के साथ कीलेस एंट्री

    • ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम)

    • दूसरी रो की सीटों में 60-40 स्प्लिट फंक्शन

    • ड्राइवर साइड विंडो के लिए वन टच अप/डाउन फंक्शन

    • रीजन ब्रेकिंग

    • ड्राइव मोड

    • क्रूज कंट्रोल

    • यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट

    • 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम

    • 6 एयरबैग

    • पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा

    • एबीएस के साथ ईबीडी

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

    • सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट

    • आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    • सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक

    भले ही एचटीके+ किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का एंट्री-लेवल वेरिएंट है, लेकिन यह वेरिएंट काफी फीचर लोडेड है। इसमें एलईडी हेडलाइट और 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि इसके इंटीरियर में डुअल-टोन कलर थीम के साथ सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। एचटीके+ वेरिएंट में इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल 12.25-इंच डिस्प्ले दिए गए हैं, साथ ही इसमें 6-स्पीका र साउंड सिस्टम भी मिलता है। 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स

    कीमत : 20.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन : 42 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 135 पीएस/ 255 एनएम इलेक्ट्रिक मोटर

    एंट्री-लेवल एचटीके+ वेरिएंट के मुकाबले एचटीएक्स वेरिएंट में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर :- 

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

     
    • नेवी और बेज डुअल टोन इंटीरियर कलर

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • एम्बिएंट लाइटिंग

    • लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • सभी विंडो के लिए ऑटो अप/डाउन फंक्शन

    • एक्यूआई डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर

     

    • 360-डिग्री कैमरा सिस्टम

    • एडीएएस

    • ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के एचटीएक्स वेरिएंट का इंटीरियर काफी प्रीमियम है। केबिन के अंदर इसमें नेवी और बेज डुअल-टोन कलर थीम के साथ लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें एडीएएस के साथ 360-डिग्री कैमरा सिस्टम दिया गया है। 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स ईआर 

    कीमत : 22.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन : 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 171 पीएस/255 एनएम इलेक्ट्रिक मोटर 

    एचटीएक्स वेरिएंट के मुकाबले एचटीएक्स ईआर वेरिएंट में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर :-  

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट  

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    • 17-इंच अलॉय व्हील्स

     

     

     

     

    एचटीएक्स वेरिएंट के मुकाबले एचटीएक्स ईआर वेरिएंट में बड़े 17-इंच अलॉय व्हील्स के अलावा बड़ा 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है, जिसकी ना केवल सर्टिफाइड रेंज सबसे ज्यादा है, बल्कि यह अच्छी परफॉरमेंस भी देता है। 

    कैरेंस क्लाविस ईवी एचटीएक्स+ ईआर

    कीमत : 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन : 51.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 171 पीएस/255 एनएम इलेक्ट्रिक मोटर

    एचटीएक्स ईआर वेरिएंट के मुकाबले टॉप एचटीएक्स ईआर वेरिएंट में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर :- 

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कंफर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

     

     
    • वेंटिलेटेड फ्रंट रो सीटें

    • फोर-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • व्हीकल-2-लोड टेक्नोलॉजी 

    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम 

     

    एचटीएक्स+ ईआर वेरिएंट में एचटीएक्स वेरिएंट वाले सेफ्टी फीचर दिए गए हैं, लेकिन इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे अतिरिक्त कंफर्ट फीचर भी मिलते हैं। इसमें अपग्रेडेड 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम भी दिया गया है।

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी : पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन  

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी कार में दो बैटरी पैक ऑप्शन : 42 केडब्ल्यूएच और 51.4 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-  

    पैरामीटर 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी स्टैंडर्ड रेंज 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एक्सटेंडेड रेंज 

    बैटरी पैक 

    42 केडब्ल्यूएच 

    51.4केडब्ल्यूएच 

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    255 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज 

    404 किलोमीटर 

    490 किलोमीटर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी : कंपेरिजन 

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 से है। इसे मारुति सुजुकी इनविक्टो और टोयाटा इनोवा हाईक्रॉस जैसी हाइब्रिड एमपीवी कार के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता ह। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6, टाटा कर्व ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा जैसी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से भी रहेगी। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है