• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर 2023 में मारुति की नेक्सा कारों पर पाएं 69,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    इस महीने मारुति फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, एक्सएल6 और जिम्नी जैसे प्रीमियम मॉडल्स पर कोई छूट नहीं दी जा रही है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 07, 2023 11:06 ist
    info icon
    published onSep 07, 2023 11:06 IST
    last updated onSep 07, 2023 11:06 IST
    676 Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति इग्निस पर अधिकतम 69,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • मारुति बलेनो पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • मारुति सियाज पर 33,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • सभी डिस्काउंट ऑफर सितंबर 2023 के अंत तक मान्य हैं।

    यदि आप सितंबर में मारुति की नेक्सा कार को घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। इस महीने कंपनी इग्निस, बलेनो और सियाज जैसी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। मारुति इग्निस पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, एक्सएल6 और जिम्नी जैसे प्रीमियम मॉडल्स पर कोई छूट नहीं दे रही है।
    यहां देखें सभी मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर:

    इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर्स 

    राशि 

    इग्निस स्पेशल एडिशन 

    नकद डिस्काउंट 

      35,000 रुपये 

    15,500 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

      15,000 रुपये 

    15,000 रुपये 

    एडिशनल एक्सचेंज बोनस 

      10,000 रुपये 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000  रुपये तक 

    4,000  रुपये तक 

    स्क्रेपेज डिस्काउंट 

    5,000  रुपये तक 

    5,000  रुपये तक 

    अधिकतम लाभ 

    69,000  रुपये तक 

    49,500  रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए ऑफर रेगुलर इग्निस के मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।
    • इग्निस के सिग्मा और डेल्टा वेरिएंट पर स्पेशल एडिशन को खरीदने के लिए ग्राहकों को क्रमशः 29,990 रुपये और 19,500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
    • डेल्टा स्पेशल एडिशन वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 5,000 रुपये का रखा गया है।
    • यदि आप पुरानी ऑल्टो, ऑल्टो के10 और वैगन आर को नई इग्निस से रिप्लेस करवाते हैं तो आपको 10,000 रुपये का अतिरिक्त नकद डिस्काउंट मिल सकेगा।
    • मारुति इग्निस की कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.16 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी एरीना को छह साल हुए पूरे, इस दौरान 70 लाख से ज्यादा कारें बिकी

    बलेनो

    Maruti Baleno

    ऑफर्स  

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    एडिशनल एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज डिस्काउंट 

    5,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    45,000 रुपये तक 

    • टेबल में बताए गए ऑफर्स मारुति बलेनो के लोअर वेरिएंट सिग्मा और डेल्टा पर ही मान्य हैं।
    • बलेनो के टॉप जेटा और अल्फा वेरिएंट पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस प्रीमियम हैचबैक कार के सीएनजी वेरिएंट्स पर भी 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • यदि आप अपनी पुरानी स्विफ्ट या वैगन आर कार को नई बलेनो से रिप्लेस करते हैं तो आपको 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा।
    • बलेनो हैचबैक पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • मारुति बलेनो की कीमत 6.61 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये के बीच है।

    सियाज

    Maruti Ciaz

    ऑफर्स  

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज डिस्काउंट 

    5,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक

    कुल लाभ 

    33,000 रुपये तक 

    • सियाज सेडान पर कोई नकद डिस्काउंट और एडिशनल एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है।
    • ऊपर बताए गए डिस्काउंट ऑफर्स सियाज कार के सभी वेरिएंट्स पर मान्य हैं।
    • मारुति सियाज की कीमत 9.30 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये के बीच है।

    नोट:

    • यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स शहर व राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी नेक्सा डीलरशिप पर संपर्क करें।
    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    यह भी देखेंः मारुति सियाज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है