• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी40 का प्रोडक्शन शुरू, जानिये कब होगी लॉन्च

    ऑडी क्यू3, मर्सिडीज़-बेंज जीएलए और बीएमडब्ल्यू एक्स1 को देगी टक्कर

    जगदेव
    जगदेव
    Published On नवंबर 23, 2017 18:18 ist
    info icon
    published onNov 23, 2017 18:18 IST
    last updated onNov 23, 2017 18:18 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC40

    वोल्वो ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्ससी40 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, इसे कंपनी के बेल्जियम स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है। बेल्जियम में इसकी डिलीवरी 2018 की शुरूआत में शुरू होगी। कंपनी के अनुसार एक्ससी40 को अब तक करीब 13,000 बुकिंग मिल चुकी है।

    Volvo XC40

    भारतीय बाजार की बात करें तो यहां एक्ससी40 को 2018 के मध्य में उतारा जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि मई 2018 के आसपास कंपनी इस एसयूवी का प्रोडक्शन चीन स्थित प्लांट में शुरू करेगी। भारत में इसे कौन से प्लांट से इंपोर्ट करके बेचा जाएगा, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

    Volvo XC40

    एक्ससी40 कंपनी का पहला मॉडल होगा, जिसे वोल्वो के नए कॉम्पैक्ट मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (सीएमए) प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में मिलेगी। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसका हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारा जाएगा।

    बेल्जियम में वोल्वो एक्ससी की कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 23.3 लाख रूपए होगी, इसका मुकाबला ऑडी क्यू3, मर्सिडीज़-बेंज जीएलए और बीएमडब्ल्यू एक्स1 से होगा।

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी40 2018-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है