• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो वी90 क्रॉस कंट्री लॉन्च, कीमत 60 लाख रूपए

    ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी को देगी टक्कर

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जुलाई 12, 2017 13:51 ist
    info icon
    published onJul 12, 2017 11:37 IST
    last updated onJul 12, 2017 13:51 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो ने वी90 क्रॉस कंट्री को लॉन्च कर दिया है, यह केवल एक वेरिएंट इंस्क्रिप्शन में मिलेगी, इसकी कीमत 60 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। इसका मुकाबला ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी से होगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    वी90 क्रॉस कंट्री में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है, इसकी पावर 235 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210 एनएम का है, जिससे यह किसी भी तरह के रास्तों को आसानी से पार कर जाएगी।

    अब बात करते हैं डिजायन की, वी90 क्रॉस कंट्री में थॉर हैमर (हॉलीवुड फिल्म कैरेक्टर) से प्रेरित डिजायन वाले एलईडी हैडलैंप्स, 20 इंच के अलॉय व्हील और हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट दिया गया है। केबिन में 9.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 19 स्पीकर्स वाला बोवर्स एंड विल्किंस का साउंड सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड सीटें, मसाज़ और कूलिंग/हिटिंग फंक्शन के साथ दी गई हैं।

    सुरक्षा के लिए इस में रडार-बेस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, इस में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, पायलट असिस्ट और कोलिजन मिटिगेशन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।


     

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    वोल्वो वी90 क्रॉस कंट्री पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग वैगन कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है