• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसी दिखती है फॉक्सवेगन की एमियो

    फॉक्सवेगन इन दिनों अपनी पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो को लेकर काफी चर्चाओ में है। वैसे तो इसे ऑटो एक्सपो में पेश किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही एमियो की साफ तस्वीर सामने आई है। एमियो को वैसे आधिकारिक तौर पर दो फरवरी को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 22, 2016 12:11 ist
    info icon
    published onJan 22, 2016 12:11 IST
    last updated onJan 22, 2016 12:11 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    तस्वीरों पर नजर डालें तो कैमरे में एमियो का टीडीआई वेरिएंट कैद हुआ है जिसमें कार का पिछला हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है। यहां स्कोडा रैपिड के डिजायन से मिलता-जुलता नया टेलगेट दिया गया है। नंबर प्लेट वाली जगह के बगल में दी गई कनवर्सिंग लाइंस इसे साबित करती हैं। बूट स्पेस को छोटा और बॉक्सी रखा गया है ताकि कार चार मीटर लंबाई के दायरे में ही रहे। कार की बैक लाइटों को नया डिज़ायन दिया गया है। इसके अलावा पोलो की तरह एमियो में भी ‘टोसा’ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    एमियो के इंजन को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है,लेकिन कैमरे में कैद हुए टीडीआई वेरिएंट को देखते हुए माना जा रहा है कि इसमें वेंटो और पोलो की तरह 1.5 लीटर 4-सिलेंडर इंजन आ सकता है। वेंटो में यह इंजन 90पीएस की पावर देता है, जबकि पोलो में यह 105पीएस की पावर देता है। फॉक्सवेगन एमियो में 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स  का विकल्प देखने को मिलेगा। इसका मुकाबला मारूति डिज़ायर, टाटा ज़ेस्ट, फोर्ड फीगो एस्पायर और हुंडई एक्सेंट से होगा।

    यह भी पढ़ें

    ऑटो एक्सपो-2016 में नजर आ सकती है पोलो जीटीआई

    इमेज सोर्सः मोटरबीम

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    फॉक्सवेगन एमियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है