• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट ने वीएफ 6 और वीएफ 7 एसयूवी के साथ भारत में बढ़ाया अपना डीलरशिप नेटवर्क

    भारत में कंपनी ने दो प्रीमियम एसयूवी: कॉम्पैक्ट वीएफ 6 और मिड साइज एसयूवी वीएफ 7 उतारी है।

    अमित
    अमित
    Published On सितंबर 29, 2025 12:31 ist
    info icon
    published onSep 29, 2025 12:31 IST
    last updated onSep 29, 2025 12:31 IST
    94 Views
    • Write a कमेंट

    VinFast Dealership

    यदि आप इस समय इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बाजार में बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे। इन विकल्पों में वियतनामी ब्रांड विनफास्ट भी शामिल है जो इंटरनेशनल मार्केट में पहले से ही ​उपलब्ध है। भारत में कंपनी ने दो प्रीमियम एसयूवी: कॉम्पैक्ट वीएफ 6 और मिड साइज एसयूवी वीएफ 7 उतारी है। 

    लेकिन विनफास्ट को अलग दिखाने वाली बात सिर्फ़ कारें नहीं हैं। बल्कि डीलरशिप से लेकर चार्जिंग असिस्टेंस तक, ग्राहकों के अनुभव को आसान बनाने का उनका इरादा भी है, जिससे इलेक्ट्रिक कार में बदलाव की प्रक्रिया कम चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

    ऐसा होगा डीलरशिप नेटवर्क

    VinFast dealership

    विनफास्ट खुद को कुछ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रख रहा है। कंपनी के महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और कई अन्य राज्यों में पहले से ही शोरूम हैं, और 2025 के अंत तक, 27 शहरों में इसकी 35 डीलरशिप हो जाएंगी।

    ये कोई आम कार शोरूम नहीं हैं। विनफास्ट इन्हें एक्सपीरियंस सेंटर कहता है। यहां आपको साफ़-सुथरे, आधुनिक इंटीरियर, फीचर्स और कीमतों की जानकारी देने वाली डिजिटल स्क्रीन और आपको चीजें समझाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी मिलेंगे। यह एक ऐसी जगह है जहां आप सिर्फ कार ही नहीं देख सकते हैं, बल्कि आपको वास्तव में यह अनुभव भी होता है कि कार के साथ रहना कैसा होता है।

    ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग हुई शुरू

    VinFast VF6 front design

    अगर आपने पहले से ही विनफास्ट कार को लेने का मन बना चुके हैं, तो अच्छी खबर ये है कि कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। आप या तो किसी स्थानीय डीलरशिप पर जा सकते हैं या विनफास्ट की इंडियन वेबसाइट पर जाकर 21,000 रुपये में अपनी वीएफ 6 या वीएफ 7 की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

    ऑनलाइन बुकिंग से आप अपनी एसयूवी को अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं, उसका वेरिएंट, कलर वगैरह चुन सकते हैं। और अगर आप बुकिंग करने वाले पहले लोगों में से एक हैं, तो आपको प्राथमिकता वाली डिलीवरी और इंट्रोडक्ट्री कीमत पर कार लेने का फायदा मिल सकता है, जो इस ऑफर को वाकई बेहद आकर्षक बनाती हैं।

    कीमत और वेरिएंट्स

    VinFast VF7 front design

    ज़्यादातर ग्राहक सबसे पहले यही जानना चाहते हैं: इनकी कीमत कितनी है?

    विनफास्ट वीएफ 6 (कॉम्पैक्ट एसयूवी): 16.49 लाख रुपये – 18.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    विनफास्ट वीएफ 7 (मिड-साइज़ एसयूवी): 20.89 लाख रुपये – 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    इस कीमत पर, दोनों कारें अपने-अपने सेगमेंट में बेहद अफोर्डेबल हैं। और स्टाइल के मामले में भी इनमें कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। वीएफ 6 और वीएफ 7 बाहर से शार्प और फ्यूचरिस्टिक लुक वाली हैं, और इनमें अंदर एक मिनिमलिस्ट और प्रीमियम केबिन है। वीएफ 7 में एक्सट्रा परफॉर्मेंस के लिए ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट भी दिया गया है, जो आपको अतिरिक्त परफॉर्मेंस देता हैं। 

    चार्जिंग बनेगी आसान

    VinFast India manufacturing plant launched

    इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी सबसे बड़ी चिंताओं में से एक चार्जिंग है। ऐसा लगता है कि विनफास्ट इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है और उसने अपनी भारतीय रणनीति में इनके लिए समाधान निकाल लिए हैं।

    • सभी डीलरशिप पर फ़ास्ट-चार्जिंग स्टेशन लगे होंगे, इसलिए आपके लिए वहां रुकते ही रिचार्ज करवाना सुविधाजनक होगा।
    • हर ग्राहक को एक होम चार्जर मुफ़्त में दिया जाएगा , इसलिए रात भर चार्ज करना आपके फ़ोन को चार्ज करने जितना ही आसान है।
    • विनफास्ट का इरादा बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने वाली कंपनियों के साथ मिलकर हाईवे, शॉपिंग मॉल और शहरों में 15,000 पब्लिक चार्जर लगाने का भी है।
    • और सबसे खास बात ये है कि हर नए ग्राहक को तीन साल तक फ्री चार्जिंग का फायदा भी दिया जाएगा। 
    • इसलिए यदि चार्जिंग की चिंता आपको इलेक्ट्रिक कार खरीदने से रोक रही थी, तो विनफास्ट इसे बदलने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

    विनफास्ट की तरफ आपको क्यों देखना चाहिए?

    VinFast VF7 interior

    ये ब्रांड ग्राहकों किफायती दामों, स्टाइलिश डिज़ाइन, फीचर्स से भरपूर केबिन, और सुविधानुसार चार्जिंग सपोर्ट देगा। इसके अलावा, डीलरशिप का तेज़ी से विस्तार हो रहा है, और आप एक ऐसे ब्रांड को देख रहे हैं जो इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओनरशिप को वास्तव में आसान बनाने की कोशिश कर रहा है।

    वीएफ 6 और वीएफ 7 उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प प्रतीत होते हैं जो बिना ज़्यादा फीचस्र के समझौता किए, एक स्टाइलिश, फ़ीचर-पैक इलेक्ट्रिक कार किफ़ायती दाम पर खरीदना चाहते हैं। और विनफास्ट के बड़े डीलरशिप नेटवक्र और चार्जिंग सॉल्यूशंस के साथ, ओनरशिप प्रोसेस उतनी जटिल नहीं होनी चाहिए जितनी कि एक नए ब्रांड के तौर पर कई लोग सोचते हैं।

    भारत के इस नए ऑटोमोटिव ब्रांड के बारे में आप क्या जानना चाहते हैं? हमें कमेंट में बताएँ!

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ6 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है