• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अनलॉक 3.0 गाइडलाइन: जानिए आपके ट्रैवल प्लान पर क्या पड़ेगा इसका असर

    कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद से यात्रा संबंधी प्रतिबंधों में ढील देने और बाजार को वापस पटरी पर लाने का ये तीसरा चरण है। ऐसे में कहीं यात्रा करने से पहले यहां जानिए इसबार आपको क्या करना होगा:-

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 31, 2020 17:56 ist
    info icon
    published onJul 31, 2020 17:56 IST
    last updated onJul 31, 2020 17:56 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट

    गृह मंत्रालय ने अनलॉक 3.0 को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

    • सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू को अब पूरी तरह ​हटा दिया गया है जिससे अब रात में ​कहीं आने या जाने में कोई पाबंदी नहीं रहेगी। 
    • अब लोग रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक भी आराम से एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर जा सकते हैं। हालांकि, ये राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के ऊपर भी काफी हद तक निर्भर करता है कि वो कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ प्रतिबंध लगा सकते हैं। 
    • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का इंतजार कर रहे लोग भी अब फ्लाइट पकड़ सकते हैं। हालांकि, अनिश्चितता को देखते हुए फिलहाल वंदे भारत मिशन के तहत केवल कुछ ही उड़ानों का संचालन ​किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में 8 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हुआ डीजल

    ऊपर बताई गई छूट कंटेनमेंट ज़ोन से बाहर के क्षेत्रों में ही लागू की जाएगी। अनलॉक 2.0 में बहाल की गई सर्विसेज़ जो 3.0 फेज में भी शुरु रहेंगी उनकी जानकारी इस प्रकार है:-

    • सीमित संख्या में घरेलू उड़ानों और ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। 
    • अपने ही राज्य इधर से उधर जाने और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए किसी ई परमिट की जरूरत नहीं होगी। हालांकि ये भी राज्य सरकारों पर निर्भर करता है कि वो कोरोना को ज्यादा फैलने से रोकने के लिए इसमें कुछ प्रतिबंध लगा सकते हैं। 
    • अनलॉक 3.0 के तहत दी जाने वाली ये राहतें कंटेनमेंट जोन में मान्य नहीं होंगी। इन क्षेत्रों में 31 अगस्त 2020 तक लॉकडाउन जारी रहेगा और केवल जरूरी सामान लाने ले जाने के लिए ही यात्रा के संबंध में परमिशन दी जाएगी। 


    यह भी पढ़ें: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सरकार से व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी की ओर जल्द से जल्द ध्यान देने की उठाई मांग

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है