• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सरकार से व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी की ओर जल्द से जल्द ध्यान देने की उठाई मांग

    सरकार को 15 साल से पुराने वाहनों को लेकर स्क्रैपेज पॉलिसी की घोषणा किए लगभग सालभर बीत चुका है। तब से लेकर काफी कुछ अपडेशन के बाद भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए किसी भी अंतिम दिशा-निर्देश की घोषणा नहीं की है। इस विलंब को लेकर अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सरकार के समक्ष सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 28, 2020 21:14 ist
    info icon
    published onJul 28, 2020 21:13 IST
    last updated onJul 28, 2020 21:14 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    सरकार को 15 साल से पुराने वाहनों को लेकर स्क्रैपेज पॉलिसी की घोषणा किए लगभग सालभर बीत चुका है। तब से लेकर काफी कुछ अपडेशन के बाद भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए किसी भी अंतिम दिशा-निर्देश की घोषणा नहीं की है। इस विलंब को लेकर अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सरकार के समक्ष सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

    ट्रिब्यूनल ने व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर्स के सेटअप, ऑथोराइजेशन और ऑपरेशन के बारे में ऑनलाइन उपलब्ध ड्राफ्ट गाइडलाइन से कुछ बिंदु लिए और उसी पर आधारित प्रश्न सरकार से पूछे। लेकिन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को अभी भी मोटर वाहन अधिनियम पोस्ट कैबिनेट की मंजूरी के तहत एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करने की आवश्यकता है।

    ग्रीन पैनल ने कहा कि उसे मंत्रालय की ओर से अपने द्वारा किए गए सवालों के प्रति असंतोषजनक और कम संवेदनशील प्रतिक्रिया मिली। 

    यह भी पढ़ें: कारदेखो स्पेयर पार्ट प्राइस एनालिसिस: एक्सीडेंट की स्थिति में क्विड, ऑल्टो और एस-प्रेसो पर कितना करना पड़ेगा खर्च, जानिए यहां

    एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली बेंच ने ऑथोराइज्ड रीसाक्लिंग सेंटर्स की स्थापना के लिए एक उचित तंत्र की तत्काल आवश्यकता को दोहराया जो पर्यावरणीय मानदंडों का पालन करते हैं। एनजीटी पहले ही 21 मिलियन 'एंड ऑफ लाइफ' व्हीकल का ब्यौरा सरकार को दे चुकी है जो इस समस्या का सबसे बड़ा कारण बन सकते हैं। 

    ट्रिब्यूनल की बेंच ने कहा कि "आवश्यक अधिसूचना को जारी करने में समय लगने का कारण बताने के लिए सरकार के पास कोई ठोस विवरण नहीं है। ऐसे में हमने अपेक्षित अधिसूचना जारी करने के लिए सरकार को दो महीने का और समय दिया है।"

    यह भी पढ़ें: कारदेखो स्पेयर पार्ट्स एनालिसिस: कितनी मेंटेनेंस मांगती है आपकी पसंदीदा कार और स्पेयर पार्ट्स पर आता है कितना खर्च, जानिए यहां


    सरकार व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी और उसके दिशा-निर्देशों की घोषणा करने में समय लगा रही है, वहीं कई कार मैन्यूफैक्चरर्स इस मौके का फायदा उठाने की तलाश में हैं। इसी को देखते हुए टोयोटा और मारुति ने पार्टनरशिप में 2021 तक स्क्रैपेज प्लांट लगाने की घोषणा की है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है