• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूजर के वेरिएंट वाइज फीचर्स की जानकारी आई सामने, 23 सितंबर को होगी लॉन्च

    टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) को भारत में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, इच्छुक ग्राहक इस कार को 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। अब इसके वेरिएंट वाइज फीचर और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हुई है तो क्या मिलेगा इस गाड़ी में खास, डालते हैं इस पर एक नज़र:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 23, 2020 14:11 ist
    info icon
    published onSep 16, 2020 17:54 IST
    last updated onSep 23, 2020 14:11 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट (23/09/2020) : टोयोटा अर्बन क्रूजर भारत में लॉन्च हो गई है, इसकी कीमत 8.40 लाख रुपये से 11.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है।

    टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) को भारत में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, इच्छुक ग्राहक इस कार को 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। अब इसके वेरिएंट वाइज फीचर और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हुई है तो क्या मिलेगा इस गाड़ी में खास, डालते हैं इस पर एक नज़र:-

    फीचर्स के बारे में जानने से पहले नज़र डालते हैं इसके स्पेसिफिकेशन पर:- 

    इंजन 

    1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल 

    पावर 

    105 पीएस 

    टॉर्क 

    138 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी/ 4-स्पीड एटी 

    इस अपकमिंग 5-सीटर कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम स्टैंडर्ड दिया जाएगा। यह गाड़ी छह मोनोटोन और तीन ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी।  इसे तीन वेरिएंट्स मिड, हाई और प्रीमियम में पेश किया जाएगा।  यहां देखें अर्बन क्रूजर के वेरिएंट वाइज़ कलर ऑप्शंस:- 

    • सनी व्हाइट ( सभी वेरिएंट्स में) 
    • आइकॉनिक ग्रे ( सभी वेरिएंट्स में) 
    • सुआवे सिल्वर ( सभी वेरिएंट्स में) 
    • रस्टिक ब्राउन (केवल मिड और हाई वेरिएंट में) 
    • स्पंकी ब्लू (केवल मिड और हाई वेरिएंट में) 
    • ग्रूवी ऑरेंज (केवल मिड और हाई वेरिएंट में) 
    • रस्टिक ब्राउन, सिज़लिंग ब्लैक रूफ के साथ (केवल प्रीमियम वेरिएंट में)
    • स्पंकी ब्लू, सिज़लिंग ब्लैक रूफ के साथ  (केवल टॉप प्रीमियम वेरिएंट में)
    • ग्रूवी ऑरेंज, सनी व्हाइट रूफ के साथ (केवल टॉप प्रीमियम वेरिएंट में)
    • जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं अर्बन क्रूजर के केवल टॉप प्रीमियम वेरिएंट को ड्यूल-टोन शेड में पेश किया जाएगा। यहां देखें इसके वेरिएंट वाइज़ फीचर्स के बारे में:- 

    यह भी पढ़ें : टोयोटा अर्बन क्रूजर का करें इंतजार या चुनें सेगमेंट की कोई दूसरी कार?

    Toyota Urban Cruiser Will Be Launched On September 23

    टोयोटा अर्बन क्रूजर मिड वेरिएंट 

    • एक्सटीरियर : एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, रियर एलईडी टेललाइट और स्पॉइलर, 16-इंच स्टील व्हील (कवर्स के साथ) इंटीरियर : ड्यूल-टोन इंटीरियर, रेन पैटर्न सीट अपहोल्स्ट्री और डार्क ब्राउन फैब्रिक डोर ट्रिम 
    • कम्फर्ट : मैनुअल डे/नाइट इंटरनल रियरव्यू मिरर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लैस एंट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल 
    • ऑडियो : एमपी3, एफएम, ऑक्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स 
    • सेफ्टी : ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    Toyota Urban Cruiser Will Be Launched On September 23

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई वेरिएंट

    मिड वेरिएंट वाले फीचर्स के अतिरिक्त 

    • एक्सटीरियर : अलॉय व्हील्स, ब्लैक सेंटर कैप के साथ 
    • इंटीरियर : हनीकॉम्ब पैटर्न वाली सीटें
    • ऑडियो : एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो स्पोर्ट करने वाला 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स 
    • कम्फर्ट : क्रूज़ कंट्रोल 

    Toyota Urban Cruiser Will Be Launched On September 23

    टोयोटा अर्बन क्रूजर प्रीमियम वेरिएंट 

    हाई वेरिएंट के मुकाबले अतिरिक्त फीचर्स 

    • एक्सटीरियर : फ्रंट एलईडी फॉग लैंप्स और डायमंड कट अलॉय व्हील्स 
    • कम्फर्ट फीचर्स : रेन सेंसिंग वाइपर्स

    अनुमान है कि अर्बन क्रूजर में बेसिक फीचर्स विटारा ब्रेज़ा वाले ही दिए जा सकते हैं। कंपनी ने फिलहाल इस कार की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। भारत में अर्बन क्रूजर की कीमत 7.99 लाख रुपए से 11.65 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। इस कार की वेरिएंट वाइज संभावित प्राइस जानने के लिए यहां क्लिक करें

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें टोयोटा की कार और पाएं 65,000 रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा अर्बन क्रूजर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    asoke kumar chattopadhyay
    Sep 21, 2020, 12:03:04 PM

    Essential safety features like Electronic Stability Control , Traction Control, Brake Assist are missing however, worthless features like Rain Sensing Wipers, Auto Headlamps are not missng.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है