• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले महीने लॉन्च हो सकती है टोयोटा की यह शानदार कार

    नई टोयोटा एल्टिस को एक लाख रूपए में बुक किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 24, 2017 14:00 ist
    info icon
    published onFeb 24, 2017 14:00 IST
    last updated onFeb 24, 2017 14:00 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा जल्द ही कोरोला एल्टिस का फेसलिफ्ट अवतार लाने वाली है, संभावना है कि इसे अगले महीने यानी मार्च के पहले ह्फ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी हैं, बुकिंग के लिए एक लाख रूपए देने होंगे।

    टोयोटा कोरोला एल्टिस, डी1 सेडान सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, लेकिन नई हुंडई एलांट्रा आने के बाद इसकी मांग घट गई। नई एलांट्रा को अच्छे फीचर और आक्रामक कीमत पर उतारा गया है। इसी सेगमेंट में जल्द ही स्कोडा ऑक्टाविया का फेसलिफ्ट अवतार भी आने वाला है, इसकी टक्कर भी कोरोला एल्टिस से होगी।

    टोयोटा ने पिछले साल कुछ देशों में नई कोरोला को पेश किया था, नई कोरोला देखने में काफी शार्प और आकर्षक है। यह टोयोटा की ‘अंडर प्रायर्टी एंड कीन लुक’ डिजायन थीम पर बनी है।

    नई कोरोला एल्टिस के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा, इसमें पहले की तरह 1.8 लीटर का पेट्रोल और 1.4 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा। ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि 2017 कोरोला एल्टिस को हाइब्रिड अवतार में भी उतारा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इस में एक इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलेगी।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टोयोटा कोरोला एल्टिस पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    r
    ravinder
    Feb 25, 2017, 5:23:31 PM

    i want to buy one

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      s
      sundar
      Feb 25, 2017, 4:41:57 PM

      I want to buy new face lifted Altis

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        R
        rajiv khullar
        Feb 25, 2017, 12:01:03 PM

        I want to buy new face lifted Altis

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ट्रेंडिंग न्यूज़
          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग सेडान कारें

          • लेटेस्ट
          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है