• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में नजर आ सकती है हाईब्रिड कोरोला एल्टिस

    टोयोटा अपनी कोरोला एल्टिस सेडान का हाईब्रिड वर्जन ऑटो एक्सपो-2016 में पेश कर सकती है। ऑटो एक्सपो का आयोजन ग्रेटर नोयडा में 5 से 9 फरवरी तक होगा। माना जा रहा है कि हाईब्रिड कोरोला एल्टिस को एक्सपो के बाद लॉन्च भी कर दिया जाएगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 28, 2016 12:30 ist
    info icon
    published onJan 28, 2016 12:30 IST
    last updated onJan 28, 2016 12:30 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा अपनी कोरोला एल्टिस सेडान का हाईब्रिड वर्जन ऑटो एक्सपो-2016 में पेश कर सकती है। ऑटो एक्सपो का आयोजन ग्रेटर नोयडा में 5 से 9 फरवरी तक होगा। माना जा रहा है कि हाईब्रिड कोरोला एल्टिस को एक्सपो के बाद लॉन्च भी कर दिया जाएगा।

    इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण घटाने के लिए इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों पर सब्सिडी भी दे रही रही है। इसके अलावा ऐसे वाहनों को को ऑड-ईवन नियमों से भी छूट दी गई है। इन्हीं सब मौकों को भुनाने के लिए टोयोटा हाईब्रिड एल्टिस की लॉन्चिंग में देरी नहीं करना चाहेगी।

    पावर की बात करें तो टोयोटा कोरोला एल्टिस के हाईब्रिड वर्जन में टोयोटा हाईब्रिड सिस्टम-2 लगा होगा। इसमें 1.­5 लीटर एटकिंसन पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 73बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 60बीएचपी पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। मोटर और इंजन मिलकर 99 बीएचपी की पावर जनरेट करेंगे। जापान में इस मॉडल के माइलेज़ को लेकर 33 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा किया जा रहा है। वहीं भारत में इस कार के करीब 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने की संभावना है।

    कोरोला एल्टिस वैसे तो एक फुल साइज प्रीमियम सेडान है, लेकिन इसके माइलेज के आंकड़ों पर गौर करें तो लगता है कि यह रेनो की एंट्री लेवल हैचबैक क्विड से मुकाबला कर रही है।

    अधिक पढ़ें : इंडोनेशिया में लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, भारत में भी आने की है संभावना

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    टोयोटा कोरोला एल्टिस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है