• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    म​हिंद्रा थार के इस भीमकाय प्रीरनर कॉन्सेप्ट की तस्वीरें देखें जिसमें दिया गया है पावरफुल वी8 इंजन

    विष्णु सुरेश नाम के आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पेज Zephyr Designs थार का एक प्री रनर कॉन्सेप्ट पोस्ट किया है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 14, 2021 12:31 ist
    info icon
    published onOct 14, 2021 12:31 IST
    last updated onOct 14, 2021 12:31 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    इसमें कोई शक नहीं कि महिंद्रा थार देश की सबसे गुड लुकिंग कारों में से एक है। इसकी स्टाइलिंग काफी यूनीक है और इसमें कैसे भी रास्तों पर चलने का दमखम भी है। मगर  ऑफ रोडिंग कारों के शौकीन लोगों को और डिजिटल आर्टिस्ट के लिए ये एक ऐसी अफोर्डेबल  ऑफ रोडर है जिसे कई तरह से मॉडिफाय करके कैसा भी रूप दिया जा सकता है। यदि थार को असल में इस तरह से मॉडिफाय कराया जाए तो ये काफी महंगा सौदा साबित हो सकता है। 

    इस कॉन्सेप्ट को देखें तो आसानी से बताया जा सकता है कि इसमें कौनसे पार्ट स्टॉक कंडीशन वाले हैं और कौनसे पार्ट्स मॉडिफिकेशन के लिए काम में लिए गए हैं। थार के साथ कस्टम  ऑफ रोड बॉडी लिफ्ट किट की पेशकश की जाती है जिसमें नए सस्पेंशन कंपोनेंट्स और एक्सल दिए जाते हैं जिनकी मदद से इसके स्टांस को चौड़ा किया जा सकता है और ग्राउंड क्लीयरेंस भी ओरिजनल मॉडल से ज्यादा अच्छा हो जाता है। इस कॉन्सेप्ट मॉडल में  ऑफ रोडिंग फ्रंट बंपर और बुल बार भी दी गई है जिसमें एलईडी  ऑक्सिलरी लैंप्स लगे हैं। विंडशील्ड के टॉप ​हिस्से में 8  ऑक्सिलरी लैंप्स लगे हैं जो रात में शानदार रोशनी देते हैं। 

    बता दें कि ऐसा मॉडिफिकेशन कराना काफी ज्यादा खर्चीला साबित हो सकता है। इस कॉन्सेप्ट में फ्रंट सीट के पीछे बड़ा सा रेडिएटर भी नजर आ रहा है जहां दो इलेक्ट्रिक फैन भी दिए गए हैं। 

    थार के नए मॉडल में नया 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 150 पीएस और 300 एनएम (एमटी) है। वहीं, इसका ऑटोमैटिक वर्जन 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है जो 130 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शनल भी मिलता है। दोनों पावरट्रेन के साथ इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। मगर इस कॉन्सेप्ट में पावरफुल वी8 इंजन दिया गया है। ऐसे में समझा जा सकता है कि इस कॉन्सेप्ट में जो विशालकाय रेडिएटर दिए गए हैं वो एक तरह से  ऑक्सिलरी कूलिंग सिस्टम है जो थार को ठंडा रखने के काम में आएंगे। 

    आपको ये मॉडिफिकेशन कैसा लगा कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है