• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला साइबरट्रक को मिले बंपर ऑर्डर, किया सेल्टोस और एमजी हेक्टर का संयुक्त रिकॉर्ड तोड़ा

    बता दें कि किया मोटर्स और एमजी मोटर्स की इन एसयूवी को अब तक एक लाख यूनिट से भी कम बुकिंग मिली है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 29, 2019 17:02 ist
    info icon
    published onNov 29, 2019 17:02 IST
    last updated onNov 29, 2019 17:02 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • टेस्ला का पहला इलेक्ट्रिक यूटिलिटी पिकअप ट्रक है साइबरट्रक 
    • 100 डॉलर 7000 रुपये से बुकिंग हुई शुरू
    • मिलेगा तीन पावरट्रेन का ऑप्शन
    • 2021 में शुरू होगा प्रोडक्शन

    सप्ताहभर पहले टेस्ला ने अपने पहले इलेक्ट्रिक यूटिलिटी पिकअप ट्रक साइबरट्रक से पर्दा उठाया था। अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण दुनियाभर में यह ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

    टेस्ला साइबरट्रक को सप्ताहभर के भीतर 2 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। अब यह आंकड़ा 2.5 लाख यूनिट तक पहुंच गया है। कंपनी ने $100 में इस ऑल इलेक्ट्रिक यूटिलिटी ट्रक की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू की है। टेस्ला साइबरट्रक की कीमत $40,000 से शुरू होती है जो $70,000 तक जाती है। भारतीय मुद्रा के अनुसार यह राशि 28.7 लाख से 50.23 लाख रुपये है।

    यदि हम भारत की दो पॉपुलर एसयूवी किया सेल्टोस और एमजी हेक्टर को अब मिली बुकिंग के आंकड़ो को जोड़ भी दें, तो भी दूर दूर तक ये आंकड़ा साइबरट्रक के बुकिेंग के आंकड़े की बराबरी नहीं कर सकता।बता दें कि  किया मोटर्स और एमजी मोटर्स की इन एसयूवी को अब तक एक लाख यूनिट से भी कम बुकिंग मिली है। हालांकि, साइबरट्रक की तुलना इन दोनों एसयूवी से करना यहां गलत होगा क्योंकि टेस्ला साइबरट्रक एक ज्यादा प्रीमियम और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल है। यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि इस इलेक्ट्रिक ट्रक की बुकिंग महज़ सप्ताहभर पहले ही शुरू हुई है। 

    टेस्ला का यह इलेक्ट्रिक यूटिलिटी ट्रक तीन पावरट्रैन ऑप्शन में आएगा। इनमें सिंगल-मोटर रियर व्हील ड्राइव, ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव और ट्राई मोटर ऑल-व्हील ड्राइव शामिल हैं।कंपनी के अनुसार साइबरट्रक का एंट्री लेवल वैरिएंट फुल चार्ज होने पर 400 किमी तक का सफर तय कर सकेगा। यह मात्र 6.5 सेकण्ड्स में 0 से 96 किमी/घंटा की स्पीड हासिल करने में सक्षम है। वहीं, साइबरट्रक का टॉप वैरिएंट 800 किमी की ड्राइव रेंज और केवल 2.9 सेकंड्स में 96 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ने की क्षमता रखता है। 

    टेस्ला साइबरट्रक के सभी वेरिएंट में एयर सस्पेंशन, टेस्ला ऑटो पायलट सेमी-ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्टेंस और 17 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इस ऑल इलेक्ट्रिक ट्रक का प्रोडक्शन 2021 के आखिर तक शुरू हो जाएगा। वहीं, टॉप वेरिएंट ट्राई मोटर का प्रोडक्शन 2022 में शुरू होगा। टेस्ला के 2021 तक भारत में कदम रखे जाने की उम्मीद है। लेकिन, कंपनी द्वारा इसे भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद काफी कम है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा सफारी स्टॉर्म ने कहा भारतीय बाजार को अलविदा 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है