• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस में हुआ इजाफा, 16,000 रुपये तक बढ़े दाम

    टाटा मोटर्स ने नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस में 16,000 रुपये का इजाफा किया है। कंपनी ने इसके मिड वेरिएंट जेडएक्स प्लस और टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस लक्स की कीमत बढ़ाई है जबकि इसके बेस मॉडल एक्सएम के दाम पहले की तरह 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 14, 2021 14:44 ist
    info icon
    published onMay 14, 2021 14:42 IST
    last updated onMay 14, 2021 14:44 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    • नेक्सन इलेक्ट्रिक तीन वेरिएंट एक्सएम, एक्सजेड प्लस और एक्सजेड प्लस लक्स में उपलब्ध है।
    • इसके मिड वेरिएंट एक्सजेड प्लस और टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस लक्स की प्राइस बढ़ी है।
    • इसमें 129पीएस इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जिसे 30.2केडब्ल्यूएच बैटरी से पावर सप्लाई होती है।
    • दिल्ली और पुणे जैसे शहरों में यह कार सब्सक्रिप्शन पर भी उपलब्ध है।
    • टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस 13.99 लाख से 16.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा मोटर्स ने नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस में 16,000 रुपये का इजाफा किया है। कंपनी ने इसके मिड वेरिएंट जेडएक्स प्लस और टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस लक्स की कीमत बढ़ाई है जबकि इसके बेस मॉडल एक्सएम के दाम पहले की तरह 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    यहां देखिए टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की नई प्राइस लिस्टः-

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर

    एक्सएम

    13.99 लाख रुपये

    13.99 लाख रुपये

    -

    एक्सजेड+

    15.40 लाख रुपये

    15.56 लाख रुपये

    +16,000 रुपये

    एक्सजेड+ लक्स

    16.40 लाख रुपये

    16.56 लाख रुपये

    +16,000 रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    नेक्सन ईवी भारत में लंबी रेंज वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इस साल दूसरी बार इस कार की प्राइस में इजाफा किया है।

    टाटा नेक्सन में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जिसे 30.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक से पावर सप्लाई होती है। इसका पावर आउटपुट 129पीएस/245एनएम है। डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को 0 से 80 फीसदी चार्ज होने में 60 मिनट लगते हैं, वहीं 15 एम्पीयर प्लग चार्जर से इसे 10 से 90 फीसदी चार्ज होने में करीब 8.5 घंटा लगते हैं। नेक्सन इलेक्ट्रिक में दो ड्राइव मोडः ड्राइव और स्पोर्ट दिए गए हैं।

    दिल्ली और पुणे जैसे कुछ शहरों में कंपनी इस कार को सब्सक्रिप्शन पर भी दे रही है। इसके केवल मिड वेरिएंट एक्सजेड प्लस को 12 से 36 महीनों की अवधि के लिए सब्सक्रिप्शन पर लिया जा सकता है। भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में नेक्सन ईवी के अलावा एमजी जेडएस ईवी, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी जैसी लंबी रेंज वाली दूसरी गाड़ियां भी मौजूद हैं। जल्द ही टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के कंपेरिजन में यहां महिंद्रा की एक्सयूी300 इलेक्ट्रिक आने वाली है। इसे भारत में 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : जानिए असल में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक देती है ​कैसी परफॉर्मेंस और रेंज

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    surendra singh
    Jun 29, 2021, 2:03:22 PM

    Is there possibility to increase km range by changing highly kw batteries in future for tata nexon ev.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है