• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस में हुआ इज़ाफा, 25000 रुपये तक बढ़े दाम

    नेक्सन इलेक्ट्रिक के सभी वेरिएंट की प्राइस में एक बराबर इज़ाफा हुआ है।  नेक्सन ईवी की प्राइस अब 14.54 लाख रुपये से शुरू होकर 17.15 लाख रुपये तक जाती है।    इसमें 30.2 किलोवाट आवर बैटरी पैक के साथ 129 पीएस पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।  इस इलेक्ट्रिक कार को नया अपडेट जल्द मिलने वाला है। इसमें बड़ा बैटरी पैक और मोटर दी जा सकती है जिसके चलते इसकी रेंज बढ़ जाएगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 17, 2022 15:06 ist
    info icon
    published onMar 17, 2022 15:06 IST
    last updated onMar 17, 2022 15:06 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon EV Gets Pricier By Rs 25,000

    • नेक्सन इलेक्ट्रिक के सभी वेरिएंट की प्राइस में एक बराबर इज़ाफा हुआ है। 

    • नेक्सन ईवी की प्राइस अब 14.54 लाख रुपये से शुरू होकर 17.15 लाख रुपये तक जाती है।   

    • इसमें 30.2 किलोवाट आवर बैटरी पैक के साथ 129 पीएस पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 

    • इस इलेक्ट्रिक कार को नया अपडेट जल्द मिलने वाला है। इसमें बड़ा बैटरी पैक और मोटर दी जा सकती है जिसके चलते इसकी रेंज बढ़ जाएगी। 

    टाटा ने नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस में इज़ाफा किया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी वेरिएंट की कीमतें 25,000 रुपये बढ़ गई है। 

    यहां देखें इसकी नई कीमतें :-

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    एक्सएम 

    14.29 लाख रुपये 

    14.54 लाख रुपये 

    + 25,000 रुपये 

    एक्सजेड+

    15.7 लाख रुपये 

    15.95 लाख रुपये 

    + 25,000  रुपये 

    डार्क एक्सजेड+

    16.7 लाख रुपये 

    16.95 लाख रुपये 

    + 25,000  रुपये 

    एक्सजेड+ लक्स 

    16.04 लाख रुपये 

    16.29 लाख रुपये 

    + 25,000  रुपये 

    डार्क एक्सजेड+ लक्स 

    16.9 लाख रुपये 

    17.15 लाख रुपये 

    + 25,000  रुपये 

    इस इलेक्ट्रिक सब-4 मीटर एसयूवी के सभी वेरिएंट की प्राइस में 25,000 रुपये का इजाफा हुआ है। नेक्सन ईवी के डार्क वेरिएंट की प्राइस भी बढ़ गई है। 

    Tata Nexon EV Gets Pricier By Rs 25,000

    इसके अलावा इस कार में और भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। टाटा ने नेक्सन ईवी में 30.2 किलोवाट बैटरी पैक के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी है जिसका पावर आउटपुट 129 पीएस और 245 एनएम है। एआरएआई के अनुसार यह गाड़ी फुल चार्ज में 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। कंपनी इस ईवी को अपडेट करने पर भी काम कर रही है, इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील और रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ भी देखा जा चुका है। अनुमान है कि अपडेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में बड़ा बैटरी पैक और ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है जिसके चलते इसकी रेंज बढ़ सकती है।

    Tata Nexon EV Gets Pricier By Rs 25,000

    अपडेट नेक्सन ईवी की कीमत मौजूदा मॉडल (नई कीमत) से ज्यादा रखी जा सकती है। टाटा की इस इलेक्ट्रिक सब-4 मीटर एसयूवी कार का मुकाबला अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक और एमजी की 15 लाख रुपये से कम प्राइस में आने वाली कार से होगा। यह एमजी ज़ेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से काफी अफोर्डेबल ऑप्शन है।

    यह भी देखें: टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है