• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक डार्क एडिशन का टीज़र हुआ जारी, 7 जुलाई को होगी लॉन्च

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक डार्क एडिशन को ऑनलाइन टीज़ किया गया है। इसमें ब्लू एलिमेंट्स के साथ ब्लैक फिनिश दी जाएगी। डार्क एडिशन मिड वेरिएंट एक्सजेड और टॉप वेरिएंट एक्सजेड लक्स वेरिएंट्स पर बेस्ड हो सकते हैं।   नेक्सन इलेक्ट्रिक में 30.2 किलोवाट आवर बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर (129 पीएस/245 एनएम) दी गई है। इसकी एआरएआई रेंज 312 किलोमीटर है।   भारत में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस 13.99 लाख रुपए से 16.56 लाख रुपए के बीच है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 05, 2021 16:13 ist
    info icon
    published onJul 05, 2021 16:13 IST
    last updated onJul 05, 2021 16:13 IST
    279 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में टाटा नेक्सन और अल्ट्रोज़ डार्क एडिशन को देखा गया था। अब एक सोशल मिडिया टीज़र से कन्फर्म हुआ है कि कंपनी नेक्सन इलेक्ट्रिक कार का भी डार्क एडिशन उतारेगी जिसमें ब्लैक आउट ट्रीटमेंट मिलेगा। इसके टीज़र से संकेत मिले हैं कि कंपनी अपनी ऑल-ब्लैक हैरियर कार को भी अपडेट करेगी। इन चारों डार्क एडिशन को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

    हैरियर की तरह ही नेक्सन इलेक्ट्रिक डार्क एडिशन में भी ग्लॉसी ब्लैक फिनिश मिलेगी, लेकिन इसमें फॉग लैंप कवरिंग, एयर डैम और बैजिंग पर इलेक्ट्रिक स्पेसिफिक ब्लू हाइलाइट्स दिए जाएंगे।  

    इसके केबिन में ब्लैक फिनिशिंग के साथ डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर भी ब्लू इंसर्ट मिलेंगे। डार्क एडिशन को मिड-वेरिएंट एक्सजेड और टॉप वेरिएंट एक्सजेड लक्स वेरिएंट्स पर तैयार किया जा सकता है। इसकी प्राइस हैरियर की तरह ही रेगुलर मॉडल से 20,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।  

    नेक्सन इलेक्ट्रिक में 30.2 किलोवाट आवर बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर (129 पीएस/245 एनएम) लगी है जिसकी एआरएआई रेंज 312 किलोमीटर है। डीसी फ़ास्ट चार्जर के जरिये इसकी बैटरी 60 मिनट में 0 से 80 परसेंट तक चार्ज हो जाती है। वहीं, 15ए प्लग पॉइंट चार्जर इस एसयूवी को 8.5 घंटों में 10 से 90 परसेंट चार्ज करता है।

    यह भी पढ़ें : टाटा हैरियर में अब नहीं मिलेगा ब्राउन मैटेलिक कलर शेड

    इसमें रेन सेंसिंग वाइपर्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सनरूफ, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, क्रूज़ कंट्रोल, ब्रेकिंग रिजनरेशन, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    भारत में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस 13.99 लाख से 16.56 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक और नई अफोर्डेबल एमजी इलेक्ट्रिक से होगा।

    यह भी देखें: टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है