• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए टाटा बनाएगी एक अलग सब्सिडियरी  

    इस नई सब्सिडियरी के अध्यक्ष शैलेश चंद्र होंगे। 

    निखिल
    निखिल
    Published On मार्च 31, 2020 11:00 ist
    info icon
    published onMar 31, 2020 10:56 IST
    last updated onMar 31, 2020 11:00 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस को कमर्शियल व्हीकल बिज़नेस से अलग करने का फैसला लिया है। इसके तहत, पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस के लिए एक अलग सब्सिडियरी बनाई जाएगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी इसी नई सब्सिडियरी का हिस्सा होंगे। यानी अब से टाटा नेक्सन ईवी और टिगॉर ईवी के साथ साथ अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें भी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट का भाग होंगी। 

    टाटा के बिज़नेस लेआउट में इस बदलाव के साथ-साथ पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस के अध्यक्ष, मयंक पारीक भी अपने पद से हट जाएंगे। जबकि, ईवी और कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी के अध्यक्ष, शैलेश चंद्र 1 अप्रैल, 2020 से शुरू होने वाली नई सहायक कंपनी के प्रेसिडेंट होंगे। 

    पैसेंजर और इलेक्ट्रिक बिज़नेस के सभी कर्मचारी इस नई सहायक कंपनी में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। जबकि कुछ सेंट्रल सर्विसेज को संचालन में कॉस्ट एफिशिएंसी बनाए रखने के लिए जारी रखा जाएगा।

    टाटा मोटर्स के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक साल का समय लगेगा।   

    टाटा मोटर्स न केवल अपने पारंपरिक प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार कर रही है, बल्कि अपने ईवी बिज़नेस को भी स्टेबल बनाने की दिशा में काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने नए फीचर्स और बीएस6 इंजन से लैस 2020 हैरियर को लॉन्च किया था। उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही में ग्रेविटास को भी लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में टाटा ने नेक्सन ईवी को लॉन्च किया था। अब कंपनी अल्ट्रोज ईवी और एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी को वित्त वर्ष 2021 तक लॉन्च करेगी। 

    साथ ही पढ़ें: टाटा अल्ट्रोज का कौनसा वेरिएंट रहेगा ज्यादा बेहतर, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है