• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा ऐस का इलेक्ट्रिक वर्जन हुआ लॉन्च

    टाटा मोटर्स ने अपने पॉपुलर लोडिंग टैंपो ऐस का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है जो देश में ई-कार्गो ट्रांसपोर्टेशन की जरूरतों को पूरा करेगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 05, 2022 18:41 ist
    info icon
    published onMay 05, 2022 18:41 IST
    last updated onMay 05, 2022 18:41 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Ace EV

    टाटा मोटर्स ने अपने पॉपुलर लोडिंग टैंपो ऐस का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है जो देश में ई-कार्गो ट्रांसपोर्टेशन की जरूरतों को पूरा करेगा। 

    टाटा मोटर्स के अनुसार ऐस इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल को 39,000 बुकिंग मिल चुकी है। इसे अमेजन, बिगबास्केट, सिटी लिंक, डॉट, फ्लिपकार्ट, लेट्सट्रांसपोर्ट, मूविंग और येलो ईवी जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी ट्रांसपोर्ट की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करेगी।

    Tata Ace EV

    टाटा मोटर्स का कहना है कि कंपनी डेडिकेटेड ईवी सपोर्ट टचपॉइंट सेटअप तैयार करेगी जिससे ट्रांसपोर्ट सेगमेंट में इसका अच्छे से इस्तेमाल किया जा सके।

    टाटा ऐस इलेक्ट्रिक पहला व्हीकल है जो टाटा के इवोजेन पावरट्रेन पर बेस्ड है और इसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 154 किलोमीटर है। इस स्मॉल कमर्शियल व्हीकल में 27केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। इसमें लगी मोटर 36.5 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

    Tata Ace EV touchscreen

    यह इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक रेगुलर और फास्ट चार्जिंग दोनों सपोर्ट करता है। रेगुलर चार्जिंग से इसकी बैटरी को 20 से 100 फीसदी चार्ज होने में 7 घंटा लगते हैं, जबकि फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को 10 से 80 फीसदी चार्ज होने में महज 1 से 1.30 घंटा लगते हैं।

    यह भी पढ़ें : 2022 टाटा नेक्सन ईवी की बुकिंग चुनिंदा डीलरशिप्स पर हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है