• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आई टाटा हैरियर ऑटोमैटिक, जानें कब होगी लॉन्च

    हैरियर में हुंडई कंपनी का 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अगस्त 12, 2019 15:12 ist
    info icon
    published onAug 12, 2019 15:12 IST
    last updated onAug 12, 2019 15:12 IST
    997 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स जल्द ही हैरियर एसयूवी को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश करेगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि इससे पहले भी इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। उम्मीद है कि हैरियर के इस ऑटोमैटिक वर्ज़न को इस साल के अंत या 2020 की शुरुआती महीनो में लॉन्च किया जाएगा। 

    टाट हैरियर में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा जिसे हुंडई मोटर्स से लिया गया है। यही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट हुंडई ट्यूसॉन में भी मिलती है। 

    ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के अलावा कंपनी हैरियर के डीजल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर भी अपग्रेड करेगी। वर्तमान में हैरियर में फ़िएट कंपनी का 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 140पीएस की पावर और 350एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन जीप कंपास और एमजी हेक्टर में भी मिलता है। हालांकि, दोनों कारों में यह इंजन 170पीएस की पावर जनरेट करते है। उम्मीद है कि भारत स्टेज-6 मानदंडों पर अपग्रेड के साथ हैरियर को भी 170पीएस पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा।     

    हाल ही में कंपनी ने हैरियर के मैनुअल वर्ज़न में आफ्टर-मार्केट सनरूफ की पेशकश की है। जिससे देखते हुए अनुमान है कि कंपनी इसके ऑटोमैटिक वर्ज़न में भी सनरूफ का फीचर दे सकती है। 

    Tata Harrier

    बात की जाए कीमत की तो हैरियर ऑटोमैटिक की प्राइस इसके मैनुअल वर्ज़न से 1.5 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में टाटा हैरियर की कीमत 12.99 लाख से 16.75 लाख रुपये (एक्स-शवोरूम दिल्ली) है।   

    Harrier dual tone

    इसके अलावा, टाटा जल्द ही हैरियर का ऑल-ब्लैक एडिशन भी लॉन्च करेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    साथ ही पढ़ें: अब टाटा हैरियर के साथ भी मिलेगा सनरूफ, जानिए कितना चुकाना होगा अतिरिक्त दाम

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    L
    lal brijesh pratap singh
    Nov 17, 2019, 11:14:43 PM

    मैनुअल हैरियर है हमारे पास आटोमेटिक चाहिए दिसम्बर तक

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है