• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब इंडियन एक्सप्रेस-वे पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगे व्हीकल्स

    अभी देश के काफी हाईवे पर 80 से लेकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ड्राइव करने की अनुमति है। 

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 11, 2021 18:51 ist
    info icon
    published onOct 11, 2021 18:51 IST
    last updated onOct 11, 2021 18:51 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत मेें अब एक्सप्रेस-वे पर ​120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट को बढ़ाकर 140 किलोमीटर प्रति घंटे किया जा सकता है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 4 लेन हाईवे,2 लेन रोड और शहरी सड़कों पर क्रमश:100, 80, और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट है और उन्होनें इसे बढ़ाने की इच्छा जताई है। मगर अभी ये मामला कोर्ट में विचारधीन है। 

    इसे लेकर गडकरी ने पार्लियामेंट में एक बिल पेश करने की भी बात कही है मगर उन्होनें इसके मसौदे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 

    ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान, टेस्ला की भारत में पहली कार की कीमत हो सकती है 35 लाख रुपये से शुरू

    गडकरी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब देश के नेशनल हाईवे की स्थिती में लगातार सुधार आ रहा है। अब कई हाईवे इस लायक हो चुके हैं कि यहां ज्यादा स्पीड पर व्हीकल्स को ड्राइव किया जा सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    k
    kluho luho
    Oct 11, 2021, 7:56:26 PM

    Hospitals get ready from now.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है