• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब और भी कम दामों पर उपलब्ध होगी स्कोडा रैपिड, नया राइडर एडिशन हुआ लॉन्च

    स्कोडा रैपिड राइडर केवल 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 16, 2019 18:04 ist
    info icon
    published onJul 16, 2019 18:04 IST
    last updated onJul 16, 2019 18:04 IST
    659 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने 'राइडर' नाम से रैपिड सेडान का नया लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) तय की है। रैपिड के वेरिएंट लाइनअप में यह सबसे किफायती दामों पर उपलब्ध मॉडल है। एक्टिव वेरिएंट की तुलना में इसकी कीमत 1 लाख रुपये कम है।

    रैपिड राइडर केवल 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है, जो 105 पीएस की पावर और 153 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।यह इंजन रैपिड के अन्य वेरिएंट में भी मिलता है। राइडर में यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही आएगा। जबकि, कार के अन्य स्टैंडर्ड वेरिएंट में यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प में भी मिलता है। राइडर के अलावा, रैपिड के अन्य वेरिएंट डीजल ट्रांसमिशन के साथ भी उपलब्ध है।

    सेफ्टी के लिहाज़ से रैपिड के इस वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। साथ ही इसमें एंटी ग्लेर इंटीरियर रियरव्यू मिरर, रियर विंडस्क्रीन डिफॉगर (टाइमर के साथ), फ्रंट सीट पर हाइट एडजस्टेबल थ्री पॉइन्ट सीटबेल्ट, रफ रोड पैकेज और फ्लोटिंग कोड सिस्टम के साथ इंजन आईमोबिलाइज़र जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।

    स्टाइलिंग के मोर्चे पर राइडर वेरिएंट को दूसरे वेरिएंट से अलग रखने के लिए कंपनी ने इसे कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए हैं, इनमें फ्रंट ग्रिल और बी पिलर पर ब्लैक ट्रीटमेंट, साइड के हिस्सों पर ब्लैक स्टीकर और ट्रंक लिप पर ब्लैक गार्निश जैसे एलिमेंट शामिल हैं। कार के इंटीरियर में इबोनी सैंड कलर के इंटीरियर के साथ आइवरी कलर की अपहोल्स्ट्री और 'रैपिड' बैजिंग वाली स्कफ प्लेट दी गई है। 

    साथ ही पढ़ें: इस जुलाई नई स्कोडा कार की खरीद पर करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है