• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंटेली हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी वाली स्कॉर्पियो लॉन्च, कीमत 9.74 लाख रूपए

    महिन्द्रा ने इंटेली हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी वाली स्कॉर्पियो को लॉन्च कर दिया है। कार की कीमत 9.74 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है।

    नबील
    नबील
    Published On जुलाई 21, 2016 16:09 ist
    info icon
    published onJul 21, 2016 16:09 IST
    last updated onJul 21, 2016 16:09 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा ने इंटेली हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी वाली स्कॉर्पियो को लॉन्च कर दिया है। कार की कीमत 9.74 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। यह सिस्टम माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी के ऑटोमैटिक स्टार्ट/स्टॉप फीचर के अलावा इंजन को इलेक्ट्रिकल पवार देकर पिकअप पकड़ने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि इस नई टेक्नोलॉजी से स्कॉर्पियो का माइलेज 7 फीसदी बढ़ जाएगा।

    यह टेक्नोलॉजी फिलहाल स्कॉर्पियो के 2.2 लीटर एम-हॉक इंजन (मैनअुल) में दी गई है। 2.5 लीटर और 1.99 लीटर इंजन में इसे नहीं दिया गया है। अगर इसे 1.99 लीटर के इंजन वाली स्कॉर्पियो में दिया जाता तो दिल्ली में स्कॉर्पियो की कीमत सरकारी सब्सिडी और छूट के बाद 70 हजार रूपए तक कम हो जाती। इसी कैटेगिरी में मौजूद मारूति सियाज़, अर्टिगा और टोयोटा कैमरी को भी सब्सिडी और छूट का फायदा मिला हुआ है। जिस कारण इनके दामों में काफी कमी आई है।

    महिन्द्रा का यह सिस्टम सुजुकी की एसएचवीएस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की तरह है। इस में सिस्टम, ब्रेक फोर्स से पैदा हुई एनर्जी को पिक-अप के तौर पर इंजन को देता है। इससे कार की सिटी ड्राइविंग में परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर हो जाता है। स्कॉर्पियो की बात करें तो सिटी में इसके माइलेज का आंकड़ा 15.4 किलोमीटर प्रति लीटर का है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के बाद यह 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें : महिन्द्रा एक्सयूवी-500 ऑटोमैटिक में मिलेगी पैसिव की-लैस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट की सुविधा

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है