• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड को खरीदना हुआ आसान, कंपनी लाई नए ऑफर

    रेनो ने क्विड के डाउन पेमेंट को पहले से कम कर दिया है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जून 07, 2017 12:57 ist
    info icon
    published onJun 06, 2017 14:46 IST
    last updated onJun 07, 2017 12:57 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो क्विड को खरीदना अब पहले से भी आसान हो गया है, कंपनी ने क्विड हैचबैक के डाउन पेमेंट को कम कर दिया है, जबकि लो ईएमआई (छोटी राशि की किस्त) ऑफर पहले की तरह बरकरार है, इसके लिए रेनो इंडिया ने महिन्द्रा फाइनेंस और एक्सिस बैंक से करार किया है, आइए विस्तार से जानते हैं इन ऑफर के बारे में...

    लो डाउन पेमेंट ऑफर

    इस ऑफर के तहत आप क्विड के बेस वेरिएंट को 12,999 रूपए का डाउन पेमेंट कर घर ला सकते हैं, बाकी की राशि 84 मासिक किस्तों में चुकानी होगी। ये ऑफर नौकरी करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं, उन्हें डाउन पेमेंट के तौर पर एक साथ बड़ी राशि नहीं देनी होगी, इसके अलावा हर महीने किस्तें चुकाने से मासिक बजट भी प्रभावित नहीं होगा।

    क्विड के वेरिएंट का डाउन पेमेंट और फायनेंस की जानकारी इस प्रकार है

    वेरिएंट 0.8 स्टैंडर्ड 1.0 आरएक्सएल आरएक्सएल एएमटी क्लाइंबर मैनुअल
    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 2,64,734 रूपए 3,54,312 रूपए 3,84,312 रूपए 4,26,576 रूपए
    लोन राशि 251735 रूपए 336313 रूपए 365313 रूपए 405577 रूपए
    डाउन पेमेंट 12999 रूपए 17999 रूपए 18999 रूपए 20999 रूपए
    ईएमआई (84 महीने) 5,244 रूपए 7006 रूपए 7610 रूपए 8449 रूपए

    कम वक्त में फायनेंस की पूरी राशि चुकाने वालों के लिए कंपनी ने लिस्ट में कुछ बदलाव किए हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार है...

    वेरिएंट 0.8 स्टैंडर्ड 1.0 आरएक्सएल आरएक्सएल एएमटी क्लाइंबर मैनुअल
    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 2,64,734 रूपए 3,54,312 रूपए 3,84,312 रूपए 4,26,576 रूपए
    लोन राशि 241400 रूपए 323470 रूपए 348700 रूपए 386250 रूपए
    ईएमआई (36 महीने) 7666 रूपए 10271 रूपए 11072 रूपए 12098 रूपए
    ईएमआई (48 महीने) 5999 रूपए 8034 रूपए 8661 रूपए 9595 रूपए
    ईएमआई (60 महीने) 4999 रूपए 6699 रूपए 7222 रूपए 7999 रूपए
    डाउन पेमेंट 23334 रूपए 30842 रूपए 35612 रूपए 40326 रूपए

    इस ऑफर का फायदा एक्सिस बैंक के जरिये लिया जा सकता है, यह केवल 14 जुलाई 2017 तक मान्य है। इस पर 8.90 फीसदी की दर से ब्याज लगाया गया है।

    लो ईएमआई ऑफर

    इस ऑफर के तहत आप क्विड को 2999 रूपए की शुरूआती ईएमआई (84 महीने) पर घर ला सकते हैं, यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 2999 रूपए की ईएमआई केवल 0.8 लीटर स्टैंडर्ड वेरिएंट पर ही मान्य है, बाकी वेरिएंट के लिए अलग ईएमआई देनी होगी

    वेरिएंट 0.8 स्टैंडर्ड 1.0 आरएक्सएल आरएक्सएल एएमटी क्लाइंबर मैनुअल
    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 2,64,734 रूपए 3,54,312 रूपए 3,84,312 रूपए 4,26,576 रूपए
    लोन राशि 179410 रूपए 239267 रूपए 269190 रूपए 299100 रूपए
    ईएमआई (84 महीने) 2,999 रूपए 3,999 रूपए 4,499 रूपए 4,999 रूपए

    ज्यादा डाउन पेमेंट देकर कम वक्त में फायनेंस की किस्तें पूरी करने वालों के लिए कंपनी ने यहां भी लिस्ट में कुछ बदलाव किए हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार है...

    वेरिएंट 0.8 स्टैंडर्ड 1.0 आरएक्सएल आरएक्सएल एएमटी क्लाइंबर मैनुअल
    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) 2,64,734 रूपए 3,54,312 रूपए 3,84,312 रूपए 4,26,576 रूपए
    ईएमआई (36 महीने) 3275 रूपए 3275 रूपए 3275 रूपए 3275 रूपए
    ईएमआई (48 महीने) 2585 रूपए 2585 रूपए 2585 रूपए 2585 रूपए
    ईएमआई (60 महीने) 2175 रूपए 2175 रूपए 2175 रूपए 2175 रूपए
    डाउन पेमेंट 17999 रूपए 22999 रूपए 23999 रूपए 25999 रूपए

    यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि ये ईएमआई प्रति लाख रूपए निर्धारित की गई है। इस ऑफर का फायदा महिन्द्रा फायनेंस से लिया जा सकता है, इस पर 10.99 फीसदी की दर से ब्याज लगाया गया है। उम्मीद की जा सकती है इन ऑफर के बाद क्विड की बिक्री में और भी इजाफा होगा।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है