• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    6 नवंबर को लॉन्च होगी रेनो कैप्चर

    रेनो कैप्चर को डस्टर वाले बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 27, 2017 11:20 ist
    info icon
    published onOct 27, 2017 11:18 IST
    last updated onOct 27, 2017 11:20 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Captur

    अगर आप प्रीमियम और आकर्षक डिजायन के साथ-साथ दूसरों से अलग दिखने वाली एसयूवी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है। दरअसल रेनो ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम एसयूवी कैप्चर को भारत में उतारने की घोषणा कर दी है, कंपनी के अनुसार रेनो कैप्चर को 6 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा।

    Renault Captur

    रेनो कैप्चर को डस्टर वाले बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, रेनो कारों की रेंज में इसे डस्टर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैप्चर एसयूवी कई वेरिएंट में मिलेगी, भारत में इसका टॉप वेरिएंट प्लेटिन उतारा जा सकता है। इस में लैदरेट अपहोल्स्ट्री, फुल एलईडी हैडलैंप्स, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स, एलईडी फॉग लैंप्स, कॉर्नरिंग लैंप्स, एलईडी टेललैंप्स और चार एयरबैग समेत कई फीचर मिलेंगे।

    भारत आने वाली रेनो कैप्चर में डस्टर वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का एच4के इंजन मिलेगा, जो 106 पीएस की पावर और 142 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का डीसीआई के9के इंजन मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि रेनो कैप्चर की कीमत 13 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें : रेनो कैप्चर की तुलना रेनो डस्टर से

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट कैप्चर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है