• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर और एसवीऑटोबायोग्राफी की बुकिंग शुरू

    स्पोर्ट एसवीआर और एसवीऑटोबायोग्राफी को आने वाले कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा

    जगदेव
    जगदेव
    Published On जून 21, 2018 15:36 ist
    info icon
    published onJun 21, 2018 15:36 IST
    last updated onJun 21, 2018 15:36 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Range Rover SVAutobiography Dynamic

    लैंड रोवर ने घोषणा की है कि वह जल्द ही रेंज रोवर स्पोर्ट और रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी के नए टॉप वेरिएंट लॉन्च करेगी। इन्हें क्रमशः रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर और एसवीऑटोबायोग्राफी नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    रेंज रोवर एसवीऑटोबायोग्राफी

    SVAutobiography Long Wheelbase

    इसे एसवीऑटोबायोग्राफी डायनामिक (एसडब्ल्यूबी) और एसवीऑटोबायोग्राफी (एलएमबी) नाम से उतारा जाएगा। इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 5.0 लीटर का इंजन लगा होगा, जो 565 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल इंजन केवल एसवीऑटोबायोग्राफी (एलएमबी) में मिलेगा। इस में 4.4 लीटर का डीज़ल इंजन आएगा, जो 340 पीएस की पावर और 740 एनएम का टॉर्क देगा।  

    एसवीऑटोबायोग्राफी में कुछ अतिरिक्त फीचर मिलेंगे, जो इसे रेग्यूलर ऑटोबायोग्राफी से अलग बनायेंगे। इस लिस्ट में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, पिक्सल लेज़र एलईडी हैडलाइटें, स्टैंडर्ड पार्क असिस्ट, 360 डिग्री पार्किंग एआईडी, रियर एक्जीक्यूटिव क्लास कंफर्ट सीटें, पावर डिप्लोय सेंटर कंसोल, फ्रंट और रियर रेफ्रिजरेटर कंपार्टमेंट और लैन कीप असिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं।

    रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर

    Range Rover Sport SVR

    रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर में 5.0 लीटर का सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन मिलेगा, जो 575 पीएस की पावर देगा। इस में एसवीऑटोबायोग्राफी की तुलना में 10 पीएस की ज्यादा पावर मिलेगी। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 4.5 सेकंड का समय लगेगा। स्पोर्ट एसवीआर में स्पोर्ट्स सस्पेंशन, पिक्सल एलईडी हैडलाइटें, 16 तरह से एडजस्ट होने वाली एसवीआर परफॉर्मेंस सीटें, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर मैमोरी फंक्शन के साथ मिलेगी। कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    यह भी पढें : बेंटले बेंटेएगा वी8 लॉन्च, कीमत 3.78 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है