• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा, किया और होंडा कारों की कीमत में अप्रैल 2024 से होगा इजाफा

    इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने से कारों की कीमत बढ़ाने की बात कही जा रही है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 29, 2024 15:51 ist
    info icon
    published onMar 29, 2024 15:51 IST
    last updated onMar 29, 2024 15:51 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Price hikes announced by carmakers for April 2024

    नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाती है, अब अपकमिंग फाइनेंशियल ईयर 2024-25 को देखते हुए टोयोटा समेत कई कार कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। प्राइस में इजाफा करने के बारे में इन कंपनियों का क्या है कहना, जानेंगे आगे:

    टोयोटा

    टोयोटा ने घोषणा की है कि वह अपनी कारों के कुछ वेरिएंट्स की कीमतें लगभग एक प्रतिशत तक बढ़ाएगी। कंपनी का कहना है कि नई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी। कारों की कीमतें बढ़ाने की वजह कंपनी ने इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है।

    Toyota Fortuner

    टोयोटा के भारतीय लाइनअप में 10 से ज्यादा मॉडल्स मौजूद हैं जिनकी कीमतें 6.86 लाख रुपए से 2.10 करोड़ रुपए के बीच है।

    किया

    Kia Seltos

    किया ने भी अपनी कारों की प्राइस बढ़ाने की बात कही है। कंपनी अपनी मास-मार्केट कार जैसे सोनेट, सेल्टोस और केरेंस की कीमतें 3 प्रतिशत तक बढ़ाएगी। किया ने कारों की प्राइस बढ़ाने की वजह कमोडिटी प्राइस और इनपुट कॉस्ट में वृद्धि बताई है।

    वर्तमान में किया की भारत में चार कारें (ईवी6 समेत) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिनकी कीमतें 7.99 लाख रुपए से 65.95 लाख रुपए के बीच है।

    होंडा

    Honda Elevate

    होंडा ने फिलहाल इस बात की जानकारी साझा नहीं की है कि वह अपनी कारों की कितनी कीमत बढ़ाएगी, लेकिन सामने आई रिपोर्ट से यह जरूर स्पष्ट हो गया है कि कंपनी जल्द ही अपनी कारों की प्राइस बढ़ाएगी। कंपनी की भारतीय बाजार में मौजूद तीनों कारों अमेज़, सिटी (सिटी हाइब्रिड) और एलिवेट की कीमतें बढ़ाई जाएंगी।

    होंडा के मौजूदा लाइनअप की प्राइस रेंज 7.16 लाख रुपए से 20.39 लाख रुपए के बीच है।

    मारुति, हुंडई, टाटा और महिंद्रा ने फिलहाल कीमतें बढ़ाने को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है यह कंपनियां जल्द अपनी कारों की प्राइस बढ़ाएंगी।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है