• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब और नहीं बनेंगी रोल्स रॉयस फैंटम, 13 साल से बन रहा था मौजूदा मॉडल

    रोल्स रॉयस एक ऐसा कार ब्रांड जिसे पाने की ख्वाहिश को सिर्फ दौलत के बल पर पूरी नहीं किया जा सकता। यह नाम सिर्फ कार में लग्जरी अहसास की सीमाओं को आगे ले जाने वाला ही नहीं है। यह वो नाम है जो दुनिया में सबसे अलग, सबसे अहम होने की परिभाषा कहलाता है। अब दुनिया की यह दिग्गज लग्जरी कार कंपनी अपनी मशहूर कार फैंटम का निर्माण बंद करने जा रही है।

    नबील
    नबील
    Published On फरवरी 25, 2016 16:18 ist
    info icon
    published onFeb 25, 2016 16:18 IST
    last updated onFeb 25, 2016 16:18 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Phantom

    Phantom

    मौजूदा फैंटम बीते 13 साल से प्रोडक्शन में है और यह सातवीं पीढ़ी की फैंटम है। फैंटम के अलावा रोल्स रॉयस फैंटम कूपे और ड्रॉपहैड कूपे का प्रोडक्शन भी बंद करने जा रही है। इन्हें भविष्य में दोबारा नहीं बनाया जाएगा। रोल्स रॉयस मोटर कार्स के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर टॉर्स्न मुलर ऑटवोस ने यह जानकारी दी है। 

    Phantom Limousine

    हालांकि रोल्स रॉयस फैंस को ज्यादा मायूस होने की जरूरत नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही आठवीं पीढ़ी की फैंटम लाएगी। इसके लिए कंपनी अपने ऑल एल्युमिनियम आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म को टेस्ट कर रही है। साल 2018 से रोल्स रॉयस की सभी कारें इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार होंगी। वहीं फैंटम कूपे और ड्रॉपहैड कूपे की विदाई भी शानदार तरीके से होगी। इन मॉडलों का स्पेशल कलेक्शन तैयार किया जाएगा। इस कलेक्शन में सिर्फ 50 कारें होंगी। इन्हें फैंटम जेनिथ कहा जाएगा। इन कारों का निर्माण इस साल नवंबर से शुरू होगा।

    Phantom Coupe

    रोल्स रॉयस इस साल आखिरी फैंटम-7 लिमोजीन कार भी बनाएगी। कंपनी की आगे की योजनाओं की जानकारी देते हुए टॉर्स्न मुलर ऑटवोस ने बताया कि 'मुझे यह बताते हुए गर्व और खुशी हो रही है कि नई फैंटम आने को तैयार है। यह नई फैंटम नए डिजायन और नई टेक्नोलॉज़ी के साथ आएगी। हर नई फैंटम का आना ऑटोमोटिव सेक्टर के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पल होता है। हम फैंटम-8 को एक परफेक्ट फैंटम कार बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'

     Phantom Drophead Coupe

    फैंटम रेंज के स्पेशल कलेक्शन पर जानकारी देते हुए रोल्स रॉयस के डिजायन डायरेक्टर गिल्स टेलर ने बताया 'जेनिथ का मतलब होता है चोटी और हमारी यह स्पेशल कारें भी सबसे ऊंची चोटी की तरह ही होंगी। यह अपनी तरह की सबसे सर्वश्रेष्ठ और सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड पर तैयार होंगी। यह ऐसी होंगी जिनसे दूसरी कारों की तुलना की जाएगी। जेनिथ मॉडल में फैंटम कूपे और ड्रॉपहैड के सबसे बेस्ट फीचर देखने को मिलेंगे। इस में कुछ सरप्राइज़ फीचर भी होंगे। हमें उम्मीद है कि इन 50 कारों के लिए भारी मांग देखने को मिलेगी।'

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    रोल्स-रॉयस फैंटम पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है