• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर ने उठाया नई डिस्कवरी से पर्दा, जानिये क्या है खास

    लैंड रोवर ने नई डिस्कवरी से पर्दा उठा दिया है। इसे अक्टूबर में आयोजित होने वाले पेरिस मोटर शो के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में इसे साल 2017 की तीसरी तिमाही में लॉन्च करने की संभावना है।

    अरुण
    अरुण
    Published On सितंबर 29, 2016 13:46 ist
    info icon
    published onSep 29, 2016 13:42 IST
    last updated onSep 29, 2016 13:46 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इसकी संभावित कीमत 1.3 करोड़ रूपए के आसपास रहने की उम्मीद है। घरेलू बाजार में इसे इंपोर्ट कर बेचा जाएगा।

    डिजायन के मामले में यह पहले से ज्यादा मॉर्डन लगती है। इसमें काफी हद तक 2014 में आए डिस्कवरी विज़न कॉन्सेप्ट की झलक दिखाई देती है। सिग्नेचर ‘स्टेप्ड रूफ’ और साइड फेंडर वेंट्स को पहले की तरह रखा गया है।

    डिजायन के मामले नई डिस्कवरी राउंडेड थीम वाली है। हालांकि पीछे की तरफ लगा स्प्लिट टेलगेट इसके डिजायन को थोड़ा बांट देता है। इसके आगे की तरफ एलईडी हैडलैंप्स, साइड में साफ-सुथरे व्हील आर्च और पीछे की तरफ होरिजॉन्टल एलईडी टेललाइटें दी गई हैं।

    केबिन का डिजायन काफी साफ-सुथरा है। इसमें सात पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। सेंटर आर्मरेस्ट में 5 आईपेड रखने की जगह रखी गई है। हर पैसेंजर के लिए बॉटल होल्डर दिए गए हैं। इस में दो लीटर की बोतलें रखी जा सकती हैं। सेंटर कंसोल पर भी छोटे-छोटे स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं।

    फीचर्स की बात करें तो इसमें लैंड रोवर की ‘इंटेलिजेंट सीट फोल्ड फंक्शन’ का इस्तेमाल किया गया है। इसकी दूसरी और तीसरी पंक्ति में इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। इसे स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है। अतिरिक्त स्विच कंट्रोल को सी-पिलर पर रखा गया है।

    इसके अलावा इसमें जगुआर लैंड रोवर का इनकंट्रोल इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है जो 10 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और मेरिडिन साउंड सिस्टम से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा सभी रो में हीटेड सीटें, एनालॉग डायल्स के बीच 5 इंच की स्क्रीन, हैड-अप डिस्प्ले और ‘एक्टिविटी की’ मिलेगी, जिसे हाथ में बैंड की तरह पहना जा सकता है।

    नई डिस्कवरी को मोनोकॉक कंस्ट्रक्शन पर तैयार किया गया है। इसे बनाने में 85 फीसदी एल्युमिनियम का इस्तेमाल हुआ है, यही वजह है कि यह पहले की तुलना में 500 किलोग्राम कम वज़नी है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई डिस्कवरी को दो डीज़ल और एक पेट्रोल इंजन में उतारा जाएगा। डीज़ल वेरिएंट में पहला है नया 4-सिलेन्डर का ट्विन-टर्बो 2.0 लीटर इंजेनियम इंजन, जो 240 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देगा। दूसरा होगा 6-सिलेन्डर का 3.0 लीटर टीडी6 इंजन, इसकी पावर 258 पीएस और टॉर्क 600 एनएम होगी। पेट्रोल वेरिएंट में 6-सिलेन्डर वाला वी6 इंजन मिलेगा। यह 340 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क देगा। हालांकि भारत आने वाले नई डिस्कवरी में यह पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना थोड़ी कम ही है। सभी इंजन जेडएफ-सोर्स 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे। यह सभी व्हील पर पावर सप्लाई करेंगे।

    नई डिस्कवरी में छह ड्राइविंग मोड मिलेंगे, इनमें जनरल ड्राइविंग, ग्रास, स्नो, मड, सैंड और रॉक क्रॉल शामिल हैं। ऑफ रोडिंग में कोई परेशानी ना आए, इसके लिए नई डिस्कवरी का ग्राउंड क्लीयरेंस 283 एमएम रखा गया है।

    कुल मिलाकर नई डिस्कवरी में लग्ज़री और कंफर्ट के साथ -साथ अच्छे ऑफरोडिंग फीचर्स भी मिलेंगे, जो इसकी असली पहचान रहे हैं।

    was this article helpful ?

    अरुण
    Arun has been testing and writing about cars for a decade now. You will also find him hosting reviews and podcasts on the CarDekho and ZigWheels YouTube channel.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है