• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के लिए शुरू कर सकती है नया सब-ब्रांड

    महिंद्रा इस 15 अगस्त को अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से पर्दा उठाने जा रही है। अब एक रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक नया सब-ब्रांड लेकर आ सकती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 11, 2022 17:46 ist
    info icon
    published onAug 11, 2022 17:46 IST
    last updated onAug 11, 2022 17:46 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा इस 15 अगस्त को अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से पर्दा उठाने जा रही है। अब एक रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक नया सब-ब्रांड लेकर आ सकती है।

    कई कंपनियां खासतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नया सब-ब्रांड शुरू कर रही हैं। हुंडई ने आयनिक, मर्सिडीज-बेंज ने ईक्यू, फोक्सवैगन ने आई.डी. और ऑडी ने ई-ट्रॉन सब-ब्रांड बनाया है। वहीं कुछ कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए ’आई’ नाम का इस्तेमाल किया है जिसका उदाहरण बीएमडब्ल्यू आई4 और जगुआर आई-पेस है।

    Audi e-tron
    Volkswagen I.D. 3

    इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो के लिए अलग से सब ब्रांड बनाकर कंपनियां नए मॉडल और नए ऑडियंस के साथ अच्छे से ग्रोथ कर सकती हैं और अपना लॉयल फेनबेस बना सकती हैं।

    महिंद्रा को डीजल मॉडल बेचने के मामले में सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी मिली है। ऐसे में अगर कंपनी इलेक्ट्रिक कार के लिए नया सब-ब्रांड बनाती है तो उसे मौजूदा पोर्टफोलियो में बिना किसी बदलाव के ईवी ब्रांड बनने में मदद मिल सकती है।

    Mahdinra Thar, Scorpio N, XUV700

    महिंद्रा की पहली डेडिकेटेड ईवी ’बॉर्न ईवी’ होगी जिसे मार्केट में 2025 में पेश किया जा सकता है। इसे नए सब-ब्रांड के तहत पेश किया जा सकता है। चूंकि यह डेडिकेटेड ईवी प्लेटफार्म पर बनी होगी, ऐसे में इसका आईसी इंजन मॉडल नहीं उतारा जाएगा।

    Mahindra EVs

    महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कारों को किस नाम के सब-ब्रांड के तहत उतारेगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और ज्यादा अपडेट के लिए कारदेखों से जुड़े रहें।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है