• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वाहनों में बायोडीज़ल के इस्तेमाल की संभावना को मर्सिडीज़-बेंज़ ने किया खारिज़

    मर्सिडीज़ बेंज ने भारत में अपनी कारों में बायोडीज़ल का प्रयोग करने की संभावना को खारिज़ कर दिया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने कभी भी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस तरह की किसी संभावना के लिए वादा नहीं किया।

    अलशार
    अलशार
    Published On जुलाई 20, 2016 15:04 ist
    info icon
    published onJul 20, 2016 15:02 IST
    last updated onJul 20, 2016 15:04 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज़ बेंज ने भारत में अपनी कारों या दूसरे वाहनों में बायोडीज़ल का प्रयोग करने की संभावना को खारिज़ कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि उसने कभी भी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस तरह की किसी संभावना के लिए वादा नहीं किया।

    कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनाल्ड फोजर ने कहा, हमारी कई अवसरों पर मुलाकात हुई है। हमने उनके (गडकरी) और उनके अधिकारियों के साथ सभी वाहनों में 100 प्रतिशत भारत स्टेज-6 उपलब्ध कराने के बारे में बात की। उन्हें शायद इसे लेकर गलतफहमी हो गई कि हम बायोडीज़ल के वाहन लेकर आ रहे हैं। इस समय हमारी ओर से ऐसी कोई संभावना नहीं है और ना ही ऐसा करने का इरादा है। उन्होंने यह बात कंपनी के एक कार्यक्रम के दौरान कही।

    इससे पहले गडकरी ने कहा था कि मर्सिडीज़ ने उन्हें वाहनों में 100 प्रतिशत बायोडीज़ल प्रयोग किए जाने का वादा करते हुए एक पत्र भेजा है। गडकरी ने यह भी कहा था कि मर्सिडीज़ के प्रमुख ने उनसे मुलाकात की है और वायदा किया है कि जो मानक हमने बायोडीज़ल के बारे में सुझाए हैं, उन्हें मर्सिडीज़ की कारों और अन्य वाहनों में भी लागू किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है