• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नितिन गडकरी 28 सितंबर को फ्लैक्स फ्यूल पावर्ड कार से उठाएंगे पर्दा

    हाल ही में एक इवेंट के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया कि 28 सितंबर के दिन भारत में टोयोटा की फ्लैक्स फ्यूल पावर्ड कार से पर्दा उठाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 15, 2022 18:11 ist
    info icon
    published onSep 15, 2022 17:56 IST
    last updated onSep 15, 2022 18:11 IST
    721 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Prius-based flex-fuel prototype vehicle

     

    अपने भाषण के दौरान उन्होनें कहा कि वो इस फ्लैक्स फ्यूल कार को लाॅन्च करेंगे मगर उन्होनें माॅडल के बारे में जानकारी नहीं दी। हमारा मानना है कि इस व्हीकल को भारत में ऐसे इंजन की फिजिबिलिटी के तौर पर टेस्ट किया जाएगा। 

    नीचे क्लिक कर देखें गडकरी का पूरा भाषणः

    क्या होता है फ्लैक्स फ्यूल ?

    Flex-fuel badge

    फ्लैक्स फ्यूल पेट्रोल एथेनाॅल मिथेनाॅल का मिश्रण होता है जो पेट्रोल से सस्ता पड़ता है। आमतौर पर इथेनाॅल को बायोफ्यूल भी कहा जाता है जो गन्ने से बना एलकाॅहाॅल का एक प्योर फाॅर्म होता है। एक फ्लैक्स फ्यूल इंजन पूरी तरह से पेट्रोल पर या फिर ब्लैंडेड फ्यूल पर काम करता है। 

    यह भी पढ़ेंःटोयोटा हाइराइडर स्ट्राॅन्ग हाइब्रिड Vs हुंडई क्रेटा-किआ सेल्टोस डीजल ऑटोमैटिक: प्राइस कंपेरिजन

    कई कंपनी ऐसे इंजन तैयार करने पर कर रही हैै गौर 

    केवल टोयोटा ही भारत में फ्लैक्स फ्यूल पावर्ड व्हीकल्स ही तैयार नहीं करने जा रही है। अगस्त 2022 में मारुति ने भी फ्लैक्स फ्यूल इंजन ऑप्शन देने की घोषणा की थी जो 85 प्रतिशत एथेनाॅल पावर पर काम करेगा। 

    टोयोटा की हाइड्रोजन पावर्ड कार से भी पर्दा उठा चुके हैं गडकरी

    Toyota Mirai

    ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गडकरी और टोयोटा ने पायलट स्टडी के लिए पहली बार हाथ मिलाया हो। 2022 में भी गडकरी को टोयोटा मिराई के साथ देखा गया था जो एक हाइड्रोजन पावर्ड कार है। भारत में ऐसी कार उतारे जाने की संभावनओं पर अध्ययन किया जा रहा है। 

    इसी इवेंट में गडकरी ने एकबार फिर से सभी कारमेकर्स से एथेनाॅल पावर्ड इंजन तैयार करने की अपील की है। हाल ही में गडकरी ने ग्रीन हाइड्रोजन की कीमत को कम करने के लिए सरकार के प्लान से भी थोड़ा प्रकाश डाला था। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है