• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा के बैनर तले भी बिकती है हैरियर, जून में लॉन्च होगा इसका न्यू जनरेशन मॉडल

    लंबे समय से टोयोटा हैरियर इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध है और कंपनी जून 2020 में इसका न्यू जनरेशन मॉडल जापान में लॉन्च करने जा रही है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 14, 2020 14:47 ist
    info icon
    published onApr 14, 2020 14:47 IST
    last updated onApr 14, 2020 14:47 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा द्वारा हैरियर तैयार करने से पहले टोयोटा के पोर्टफोलियो में काफी समय से मौजूद है इसी नाम की एसयूवी 
    • ब्लैक और चॉकलेट ब्राउन लैदर से ​फिनिशिंग दी गई है नई टोयोटा हैरियर को 
    • 12.3 इंच टचस्क्रीन और इलेक्ट्रो क्रोमैटिक पैनोरमिक सनरूफ जैसे दिए गए हैं फीचर्स 
    • पेट्रोल और हाइब्रिड का मिलेगा विकल्प
    • जापान में 2020 में लॉन्च होगा टोयोटा हैरियर का न्यू जनरेशन मॉडल

    भारत में टाटा हैरियर (Tata Harrier) काफी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी है। मगर, क्या आपको पता है कि इसी नाम से एक एसयूवी टोयोटा के पोर्टफोलियो में भी मौजूद है! जी, हां टाटा हैरियर की तरह यह भी एक मिड-साइज़ एसयूवी ही है। तो क्या टोयोटा भी अपनी हैरियर भारतीय बाज़ार में उतारेगी? इसका जवाब आपको मिलेगा आगे:- 

    टोयोटा हैरियर (Toyota Harrier) का डिज़ाइन टाटा हैरियर से काफी अलग है। इसकी ऊंचाई कम है और ये काफी स्पोर्टी दिखती है। लेक्सस की तरह यह स्वूपिंग रूफलाइन लिए हुए है जिससे ये काफी आकर्षक लगती है। कुल मिलाकर टोयोटा हैरियर का डिज़ाइन काफी प्रीमियम नजर आता है। 

    2020 टोयोटा हैरियर का इंटीरियर भी काफी शानदार है। इसके इंटीरियर में ब्लैक और चॉकलेट ब्राउन कलर की फिनिशिंग वाली लैदर फिनिशिंग की गई है। इसके अलावा इसमें डिमिंग ग्लास समेत पैनोरमिक सनरूफ का फीचर भी दिया गया है। नई टोयोटा हैरियर (New Toyota Harrier) में डैशबोर्ड के ऊपर 12.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में स्पीडोमीटर और टेकोमीटर के लिए दो डायल भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़े: लेक्सस एलसी 500एच में क्या है अच्छा और कहां रह गई कमी, जानिए यहां

    नई हैरियर (New Harrier) में पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन दिया जाएगा। पेट्रोल यूनिट के तौर पर इसमें 2.0 लीटर इंजन दिया जाएगा जो 171 पीएस की पावर और 207 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इंजन के साथ इसमें डायरेक्टशिफ्ट सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।  इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव और फ्रंट-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा। हाइब्रिड वर्जन में 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा। पेट्रोल मोड में यह 178 पीएस की पावर और 221 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। वहीं हाइब्रिड मोड में इसकी पावर अलग-अलग होगी। इसके फ्रंट व्हील ड्राइव वेरिएंट की संयुक्त पावर 218 पीएस और 4-डब्ल्यूडी वेरिएंट की संयुक्त पावर 222 पीएस होगी। 

    इन सबके अलावा टोयोटा हैरियर काफी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से भी लैस होगी। इसमें एक 'टोयोटा सेफ्टी सेंस' नाम का फीचर दिया जाएगा जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि 'ये एक प्री कॉलिजन सेफ्टी सिस्टम है जो कि दिन और रात में पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ साइकिल सवारों को डिटेक्ट करने का काम करेगा'। इसके अलावा इसमें सोनार टेक का फीचर भी मिलेगा जो कि कम स्पीड पर होने वाली दुर्घटना में कम से कम डैमेज होने में मदद करेगा। 

    यह भी पढ़ें: सिट्रॉएन ने मेड-इन-इंडिया कार को लेकर बनाई खास योजना, तय समय पर ही होगी लॉन्च

    टोयोटा हैरियर के भारत में लॉन्च होने की संभावना बेहद कम है। यदि इसे भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन (Hyundai Tucson), जीप कंपास (Jeep Compass) के टॉप लाइन वेरिएंट और अपकमिंग सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) से होगा। यदि टोयोटा इस मिड-साइज एसयूवी को भारत में पेश करती भी है तो इसे 'हैरियर' नाम नहीं दिया जाएगा, क्योंकि ये नाम टाटा मोटर्स द्वारा रजिस्टर कराया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते इन कारों की लॉन्चिंग टली

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    11 कमेंट्स
    1
    S
    suraj rajput
    Dec 24, 2021, 8:21:04 PM

    Any plan for launching in 2022??

    जवाब
    Write a Reply
    2
    T
    test
    Dec 26, 2021, 10:51:13 AM

    As of now, there's no update available from the brand end on the launch of the New-generation Toyota Harrier. Stay tuned.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      skhemborlang kharsyntiew
      Sep 1, 2021, 8:02:00 PM

      I just want to know when will the yaris cross launch in india

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        satyajeet chakraborty
        Aug 26, 2021, 11:46:47 AM

        Can anyone tell when it will go to launch in India

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है