• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस 2023 का नया टीजर आया सामने, इस बार अपडेटेड इंटीरियर की दिखी झलक

    मौजूदा मॉडल के मुकाबले 2023 किआ सेल्टोस को काफी अपडेट्स दिए गए हैं, जिनमें से एक अपडेट इस टीजर के जरिए सामने आया हैः

    भानु
    भानु
    Published On जून 30, 2023 15:55 ist
    info icon
    published onJun 30, 2023 15:55 IST
    last updated onJun 30, 2023 15:55 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Facelifted Kia Seltos DRLs

    अगले महीने की शुरूआत में किया सेल्टोस फेसलिफ्ट लॉन्च होने के लिए तैयार है और काफी सारे स्पाय शॉट्स सामने आने के बाद अब इसका पहला ऑफिशियल टीजर भी सामने आ गया है, जिसके जरिए इसके केबिन की झलक देखने को मिली है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले 2023 किआ सेल्टोस को काफी अपडेट्स दिए गए हैं, जिनमें से एक अपडेट इस टीजर के जरिए सामने आया हैः

    केबिन को मिले हैं ये अपडेट्स

    Facelifted Kia Seltos Cabin

    इस टीजर में नई किआ सेल्टोस के ओआरवीएम का क्लोज अप शॉट लिया गया है और इसके बाद इसके फ्रंट प्रोफाइल और स्लीक लुक वाले एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स को दिखाया गया है। मगर इस टीजर का सबसे अहम हिस्सा सेल्टोस फेसलिफ्ट के इंटीरियर वाला है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के अपडेटेड मॉडल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड डिस्प्ले सेटअप और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले नजर आए हैं। इसका स्टीयरिंग व्हील तो मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आ रहा है, मगर नए सेंट्रल एसी वेंट्स के नीचे दी गई ड्युल जोन क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट के डिजाइन में बदलाव किया गया है। 

    Facelifted Kia Seltos LED Tail Lamps

    इस टीजर के आखिरी शॉट में नए एलईडी टेललैंप्स नजर आ रहे हैं।

    इससे पहले ये जानकारियां भी आई थी सामने 

    Kia Seltos facelift cabin

    कुछ स्पाय शॉट्स के जरिए 2023 किआ सेल्टोस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलना कंफर्म हो चुका है। पहले की तरह इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    यह भी पढ़ेंः किया कैरेंस एमपीवी के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में मिली खराबी, कंपनी ने वापस बुलाई गाड़ी

    पावरट्रेन

    Facelifted Kia Seltos Front

    नई किया सेल्टोस में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन: 1.5-लीटर पेट्रोल (115 पीएस) और डीजल (116 पीएस) मिलने जारी रहेंगे। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे, जबकि डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स की बजाए 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। 

    इस अपकमिंग कार में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की बजाए केरेंस वाला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस/253 एनएम) भी दिया जाएगा, जिसके साथ 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे।

    कीमत एवं कंपेरिजन

    Facelifted Kia Seltos Rear

    नई किया सेल्टोस को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर और अपकमिंग सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    H
    harish ratad
    Jul 1, 2023, 8:06:24 AM

    Nice kia saltos

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है