• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ट्रेडमार्क एप्लिकेशन फॉर्म में दिखी किया मोटर्स के नए लोगो की झलक

    किया मोटर्स ने कंपनी का नया लोगो तैयार किया है। हाल ही में इसकी एक झलक ट्रेडमार्क एप्लिकेशन फॉर्म के साथ देखने को मिली है। 

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 16, 2019 17:13 ist
    info icon
    published onDec 16, 2019 17:11 IST
    last updated onDec 16, 2019 17:13 IST
    489 Views
    • Write a कमेंट

    New Kia Logo Seen In Trademark Applications

    किया मोटर्स ने कंपनी का नया लोगो तैयार किया है। हाल ही में इसकी एक झलक ट्रेडमार्क एप्लिकेशन फॉर्म के साथ देखने को मिली है। कंपनी ने यह नया लोगो ब्रांड की प्रोग्रेस और फ्यूचर प्लान को ध्यान में रखकर तैयार किया है। किया मोटर्स का नया लोगो रेड और ब्लैक कलर में है। 

    ट्रेडमार्क एप्लिकेशन में देखा गया किया मोटर्स का नया लोगो मौजूदा लोगो से काफी अलग नज़र आ रहा है। इसमें लैटर्स को आपस में कनेक्ट किया गया है, तस्वीर में हम साफ देख सकते हैं कि इसका 'के' और 'ए' बीच वाले लैटर 'आई' से मिला हुआ है। किया मोटर्स के मौजूदा लोगो में ये तीनों लैटर्स रेड कलर में अलग-अलग नज़र आते हैं और इनके चारों ओर रेड कलर का ओवल शेप स​र्कल दिया गया है।

    इस बारे में पूछने पर ​किया मोटर्स इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि “किया मोटर्स अपनी ब्रांड इमेज को बेहतर बनाने के लिए हमेशा से ही कुछ ना कुछ नए प्रयोग करती रही है, मगर हमने अपनी नई कॉर्पोरेट आईडेंटिफिकेशन के बारे में अभी कुछ तय नहीं किया है।” 

    यह भी पढ़ें : एक जनवरी से महंगी हो जाएगी किया सेल्टोस

    माना जा रहा है कि नया लोगो कंपनी की कारों में नई बैजिंग के तौर पर नज़र नहीं आएगा। हालांकि कंपनी इसे दूसरे प्रोडक्टस, कॉन्सेप्ट कार और सर्विसेज़ में इस्तेमाल कर सकती है। कुछ समय पहले इससे मिलते-जुलते लोगो को कंपनी ने फ्यूचूरों और इमेजिन कॉन्सेप्ट में इस्तेमाल किया था। 

    यह भी पढ़ें : किया सेल्टोस के इन वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड हुआ कम

    किया मोटर्स ने इसी साल भारत के कार बाजार में कदम रखा है और कुछ समय पहले ही कंपनी ने यहां अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण कार्य पूरा किया है, जिसकी एक ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई थी। भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में किया मोटर्स देश की चौथी सबसे बड़ी कार मैन्यूफैक्चरर बन गई है। कंपनी ने भारत में ​अभी तक केवल एक ही कार किया सेल्टोस को लॉन्च किया है जो सेल्स चार्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 2020 में कंपनी ने यहां दो नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें एक प्रीमियम एमपीवी कार्निवल और दूसरी क्यूवायआई कोडनेम वाली सब-4 मीटर एसयूवी शामिल है।

    यह भी पढ़ें : 

    भारत में ऑटो एक्सपो-2020 से पहले लॉन्च होगी किया कार्निवल एमपीवी

    फ्रैंकफर्ट मोटर शो में फोक्सवैगन ने अपने नए लोगो से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    B
    brahmesh mishra
    Dec 16, 2019, 3:34:50 PM

    Kia new logo is not upto the mark normally it shows kN,need to improve on logo

    जवाब
    Write a Reply
    2
    R
    rp bangalore
    Dec 16, 2019, 5:01:12 PM

    this is kept in mind of global perspective not to Indian specific..! globally they are big and doing extremely good and their first and foremost market is global not India at least next 5 years..!

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है