• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो एस9 लॉन्च, कीमत 13.99 लाख रूपए

    यह स्कॉर्पियो का नया पावरफुल वेरिएंट है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On नवंबर 13, 2018 15:43 ist
    info icon
    published onNov 13, 2018 15:41 IST
    last updated onNov 13, 2018 15:43 IST
    60 Views
    • Write a कमेंट

    New Feature-Rich Mahindra Scorpio S9 Variant Launched With 140PS Diesel Engine

    महिन्द्रा ने स्कॉर्पियो का नया पावरफुल वेरिएंट एस9 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 13.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। स्कॉर्पियो रेंज में इसे एस7 और एस11 वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है। यह एस7 से 62,000 रूपए महंगी और एस11 2डब्ल्यूडी वेरिएंट से 1.15 लाख रूपए सस्ती है।

    कीमत

    • एस7: 13.37 लाख रूपए
    • एस9: 13.99 लाख रूपए
    • एस11: 15.14 लाख रूपए

    New Feature-Rich Mahindra Scorpio S9 Variant Launched With 140PS Diesel Engine

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो एस9 में 2.2 लीटर एमहॉक डीज़ल इंजन लगा है, जो 140 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, फ्रंट फॉग लैंप्स, एंटी-थिफ्ट वार्निंग और पेनिक ब्रेक इमोब्लिाइज़र जैसे फीचर दिए गए हैं।

    New Feature-Rich Mahindra Scorpio S9 Variant Launched With 140PS Diesel Engine

    कंफर्ट के लिए इस में फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, कुशन सस्पेंशन और एंटी-रोल टेक्नोलॉजी, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो और क्रूज़ कंट्रोल, हाइड्रॉलिक असिस्ट बोनट और बाहरी शीशों पर टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। इनके अलावा जीपीएस नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 6.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्टेटिक-बेंडिंग प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और एलईडी लाइट गाइड जैसे फीचर भी इस में दिए गए हैं।

    महिन्द्रा एस9 में एस7 के मुकाबले कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, वहीं एस11 से तुलना की जाए तो इस में कुछ फीचर का अभाव खलता है। इनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • ऑटो हैडलैंप्स
    • रेन-सेंसिंग वाइपर
    • अलॉय व्हील
    • फॉक्स लैदर अपहोल्स्ट्री
    • रिवर्स पार्किंग कैमरा, डायनामिक असिस्ट के साथ
    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

    यह भी पढें : अपडेट टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टीवो से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    P
    passang sherpa
    Jul 9, 2021, 5:16:59 PM

    Why company not offering alloy wheels in s9 variants.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      P
      pradeep balhara
      Aug 15, 2019, 4:51:44 PM

      Gps navigation is not available in S9 variety, pls correct m wrong, also advise you to pls rectify in your detail .

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है