• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मित्सुबिशी ने दिखाई नई एसयूवी की झलक

    7 मार्च को जिनेवा मोटर शो-2017 में आएगी नज़र, भारत में भी हो सकती है लॉन्च

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 25, 2017 12:49 ist
    info icon
    published onJan 25, 2017 12:49 IST
    last updated onJan 25, 2017 12:49 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मित्सुबिशी ने नई एसयूवी की झलक दिखाई है, इसे 7 मार्च को जिनेवा मोटर शो-2017 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। कंपनी ने अभी इस एसयूवी का नाम नहीं बताया है, लेकिन अटकलें हैं कि इसे एक्लिप्स नाम दिया जा सकता हैं। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक्लिप्स नाम से एक स्पोर्ट्स कार उतारी थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था, इस स्पोर्ट्स कार को हॉलीवुड फिल्म द फास्ट एंड द फ्यूरिस में भी इस्तेमाल किया गया था।

    इस एसयूवी को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा, अमेरिका में इसकी बिक्री इसी साल के अंत तक शुरू हो सकती है। इसके बाद दूसरे देशों में भी उतारा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे मित्सुबिशी कारों की रेंज में एंट्री लेवल एसयूवी एएसएक्स या आउटलैंडर स्पोर्ट के बीच में पोजिशन किया जा सकता है। आउटलेंडर स्पोर्ट को भारत में आउटलैंडर के नाम से उतारा गया था, जिसे बाद में कम मांग के चलते बंद कर दिया गया।  संभावना है कि मित्सुबिशी इस नई एसयूवी को भारत में भी लॉन्च कर सकती है। यहां फिलहाल पज़ेरो स्पोर्ट एसयूवी  ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    कंपनी द्वारा दिखाई गई एसयूवी की झलक से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक्सआर-पीएचईवी 2 कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन हो सकती है, इस कॉन्सेप्ट को कंपनी ने जिनेवा मोटर शो-2015 में पेश किया था। यह कॉन्सेप्ट, पेरिस मोटर शो-2014 में दिखाए गए एक्सआर-पीएचईवी कॉन्सेप्ट का अपडेट वर्जन है।

    कंपनी के अनुसार नई एसयूवी काफी चौड़ी और दमदार है। इसके टेललाइट वाले हिस्से को वी-शेप दिया गया है। इसका सी-पिलर थोड़ा सा बाहर की तरफ निकला होगा। इसके पीछे वाले फेंडर्स को भी चौड़ा रखा गया है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है