• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आई एमजी मोटर्स की एक नई फुल साइज़ एसयूवी, टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा मुकाबला

    माना जा रहा है कि ये एमजी मोटर्स की प्रस्तावित 4 नई एसयूवी में से एक हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 14, 2019 20:35 ist
    info icon
    published onNov 14, 2019 20:35 IST
    last updated onNov 14, 2019 20:35 IST
    712 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर्स ने हेक्टर को लॉन्च करने से पहले इस घोषणा के साथ भारत में कदम रखा था कि वो यहां 2021 तक 4 नई एसयूवी लॉन्च करेगी। ये बात तो सभी को मालूम है कि एमजी मोटर्स की 4 प्रस्तावित एसयूवी में से एक हेक्टर का 7-सीटर वर्जन है जबकि दूसरी कार अपकमिंग ज़ेडएस ईवी है। मगर,  हाल ही में मैक्सस डी90 नाम की एसयूवी पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान नज़र आई है। टेस्टिंग के दौरान नज़र आई कार पूरी तरह से कवर की गई थी मगर इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हाथ लगी है।  

    मैक्सस डी90 एक प्रीमियम एसयूवी है जो चीन में उपलब्ध है। इस कार को एमजी की सहयोगी कंपनी एसएआईसी के ज़रिए बेचा जाता है। इस कार में तीन-रो दी गई है जिसमें 8 पैसेंजर बैठ सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें फ्रंट पैसेंजर सीट को हटाया भी जा सकता है। इस एसयूवी में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 224 पीएस की पावर और 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। एमजी मोटर्स इसके डीज़ल वेरिएंट पर भी काम कर रही है। 

    डी90 का साइज़ कुछ इस प्रकार है: 

     

    मैक्सस डी90

    टोयोटा फॉर्च्यूनर

    फोर्ड एंडेवर

    लंबाई

    5005 मिलीमीटर

    4975 मिलीमीटर

    4903 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1932 मिलीमीटर

    1855 मिलीमीटर

    1869 मिलीमीटर

    उंचाई

    1875 मिलीमीटर

    1835 मिलीमीटर

    1837 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2950 मिलीमीटर

    2745 मिलीमीटर

    2950 मिलीमीटर

    साइज़ के हर मोर्चे पर डी90 फॉर्च्यूनर और एंडेवर से बड़ी है। इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और काफी सारे अन्य फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी को एक बड़ी सी ब्लैक कलर की ग्रिल से काफी दमदार लुक मिलता है। 

    पिछली कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार एमजी द्वारा डी90 को 2020 की दूसरी छमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इस कार को यहां किसी दूसरे नाम से पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद भारतीय बाज़ार में इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, अल्टुरस जी4 और फोर्ड एंडेवर से होगा। कंपनी इसकी शुरूआती कीमत 30 लाख रुपये रख सकती है। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है