• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर को मिला नया ओटीएस अपडेट, एप्पल कारप्ले हुआ शामिल

    अब तक हेक्टर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए एंड्रॉयड ऑटो और ब्लूटूथ का ही ऑप्शन मिलता था। लेकिन अब एमजी ने इसमें एप्पल कारप्ले को भी शामिल कर दिया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 23, 2019 13:06 ist
    info icon
    published onOct 23, 2019 12:37 IST
    last updated onOct 23, 2019 13:06 IST
    219 Views
    • Write a कमेंट

    • एमजी मोटर ने जून माह में अपनी हेक्टर एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था। यह मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट की पहली कार है जो इंटरनेट कनेक्टिविटी (ई-सिम) के साथ आती है जिसे कंपनी ''एमजी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी'' कहती है। इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। यह फीचर हेक्टर के ''स्मार्ट'' और ''शार्प'' वेरिएंटस में उपलब्ध 10.4-इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम में आते हैं। हालांकि, इसमें एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी फीचर की कमी थी, जिसे कंपनी ने अब दूर कर दिया है।
    • हेक्टर के ग्राहकों को अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम में एप्पल कारप्ले फीचर जोड़ने के लिए इसके सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होगा। 
    • बता दें, एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट फीचर के साथ आता है। आसान भाषा में कहे तो कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम का सॉफ्टवेयर किसी स्मार्टफोन की तरह ऑनलइन ही अपडेट किया जा सकता है।
    • एमजी मोटर्स ने इस अपडेट को ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त रखा है। स्मार्टफोन में ओएस अपग्रेड को डाउनलोड करने की तरह ही इसे भी कार में डाउनलोड किया जा सकता है। 
    • इसके अलावा, कुछ दिनों पहले कंपनी ने हेक्टर की बुकिंग वापस शुरू कर दी है। अब तक इसे कुल मिलाकर 36,000 से ज्यादा बुकिंग्स प्राप्त हो चुकी हैं। वर्तमान में एमजी हेक्टर की कीमत 12.48 लाख से 17.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।  

    साथ ही पढ़ें: ऑन-रोड परफॉर्मेंस और माइलेज कंपेरिज़न : एमजी हेक्टर Vs किया सेल्टोस टर्बो-पेट्रोल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    devarsh dave
    Jan 31, 2020, 1:53:01 PM

    How to connect Apple Carplay in MG Hector Smart model ?

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है