• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज ने उठाया 2017 एसएलसी रोडस्टर से पर्दा

    मर्सिडीज़-बेंज ने एसलके की नेक्स्ट जनरेशन कार 2017 एसएलसी रोडस्टार से पर्दा हटाया है। इसे 2016 डेट्रॉइट मोटर शो में डिस्प्ले किया जाएगा। कार में बाहर की तरफ आगे और पीछे काफी बदलाव देखने को मिलेंगे।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 17, 2015 12:42 ist
    info icon
    published onDec 17, 2015 12:42 IST
    last updated onDec 17, 2015 12:42 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz SLC


    कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट में नया बम्पर, नए डिज़ायन की  हैडलाइट व नई डायमंड ग्रिल दी गई है, जो इसे दमदार लुक देती है। पीछे की तरफ भी नए डिज़ायन की टेललाइटों के साथ नया बम्पर दिया गया है। ड्यूल एग्जॉस्ट सिस्टम इसे और आकर्षक बनाता है।

    Mercedes-Benz SLC interiors
    इंटीरियर की बात करें तो यह पुराने वर्जन से मिलता-जुलता है लेकिन बदलाव यहां भी देखने को मिलेंगे। इसमें स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, रिडिजायन इंस्ट्रूमेंट कलस्टर व नया ‘कमांड’ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। नया मॉडल दो वेरिएंट में आएगा। एसएलसी-300 और एसएलसी-43। इन दोनों में ही ‘डायनामिक स्लेक्ट’ सिस्टम मिलेगा। इसकी मदद से कार को कंफर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट-प्लस, ईको व इंडिविजुअल मोड पर चलाया जा सकता है। कार का इंजन, गियर बॉक्स, स्टीयरिंग और सस्पेंशन सिलेक्ट किए ड्राइव मोड के मुताबिक काम करेंगे। अमेरिका में इस कार को दो इंजन विकल्पों में उतारा जाएगा। एसएलसी-300 में टर्बोचार्जड 2.0लीटर 4-सिलेन्डर इंजन दिया जाएगा। जो 237बीएचपी की पावर व 369एनएम की टॉर्क देगा। कार की टॉप स्पीड  209 किमी प्रतिघंटा होगी। यह 0 से 100 की स्पीड 5.7 सेकंड में पकड़ लेगी। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन दिया जाएगा।
    वहीं एमजी एसएलस-43 में एसएलएस-300 से ज्यादा पावरफुल  ट्विन-टर्बो 3.0लीटर वी6 इंजन मिलेगा। जो 357बीएचपी की पावर व 520एनएम का टॉर्क देगा। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा होगी। यह 4.6 सेकंड में ही 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पा लेगी।

    Mercedes-Benz SLC convertible

    सेफ्टी के लिए इनमें एक्टिव ब्रेक असिस्ट सिस्टम मिलेगा। हादसे की संभावना होने पर अगर ड्राइवर ब्रेक नहीं लगाता है तो खुद ही ब्रेक लग जाएंगे। इसके साथ ही यह कंवर्टेबल कार होगी, जिसकी छत को  40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर खोला जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें

    ऐसा होगा मर्सिडीज़ की नई ई-क्लास का लग्ज़री केबिन

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है