• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में मर्सिडीज़ का मुख्य आकर्षण होगी जीएलसी एसयूवी और एस-क्लास कैब्रियोलेट

    जर्मन लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज इन दिनों भारतीय बाजार में अपनी सफलता का जश्न मना रही है। कंपनी ने 2015 में 15 मॉडल सफलतापूर्वक उतारे थे। मर्सिडीज़ की योजना 2016 में 12 मॉडल उतारने की है। इनमें से जीएलई कूपे को लॉन्च भी किया जा चुका है। अब कंपनी की तैयारी फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो-2016 की है।

    नबील
    नबील
    Published On जनवरी 19, 2016 11:26 ist
    info icon
    published onJan 19, 2016 11:26 IST
    last updated onJan 19, 2016 11:26 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz S-Class Cabriolet

    ऑटो एक्सपो में मर्सिडीज़ का मुख्य आकर्षण जीएलएसी एसयूवी होगी। इसके अलावा जल्द ही भारत में  आने वाली एस-क्लास कैब्रियोलेट पर भी खास नज़र होगी। इनके अलावा एक्सपो में मर्सिडीज़ मैबैक एस-600 गार्ड और एफआईए वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली हाईब्रिड कार एफ1, डब्ल्यू06 भी प्रदर्शित की जाएगी। इन कारों के अलावा मर्सिडीज़ के कई और मॉडल एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर 15 में देखने को मिलेंगे।

    Mercedes-Benz Auto Expo Map

    मर्सिडीज-बेंज इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और सीईओ रोलैंड फॉल्गर का कहना है कि 'ऑटो एक्सपो  एक ऐसा आयोजन है जिसका कार कंपनियों, कार फैंस और ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार इस आयोजन की अहमियत पहले से ज्यादा बढ़ जाती है। यह सभी के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। इस साल हम एक्सपो में अपने विनिंग प्रोडक्ट्स उतारेंगे। इसके साथ ही जीएलसी और एस-क्लास कैब्रियोलेट से भी पर्दा हटाएंगे। मर्सिडीज़ के पवेलियन में नई टेक्नोलॉज़ी, नई डिज़ायन लैंग्वेंज़ और मॉर्डन लग्ज़री देखने को मिलेगी।'

    मर्सिडीज़ भारत में फिलहाल मैबैकएस-500,एस-क्लास, ई-क्लास, सी-क्लास, सीएलए और जीएलए सेडान के साथ ही जीएलई और जीएल-क्लास एसयूवी बना रहा है।

    Mercedes-Benz GLC

    यहां मौजूद हाई परफॉर्मेंस एएमजी सीरीज़ में कंपनी के पास मर्सिडीज़-एमजी जी-63, एएमजी सीएलए-45, एएमजी सी-63एस, एएमजी-ई-63, एएमजी एसएलके-55, एएमजी एस-63कूपे, एएमजी जीएल-63, एएमजी एमएल-63, एएमजी-जीएलए-45, जीएलई-450 एएमजी कूपे और एएमजी जीटी-एस कारें शामिल हैं।

    इनके अलावा मर्सिडीज़ ए-क्लास, बी-क्लास, सीएलएस, एसएलके, ई-क्लास कैब्रियोलेट, एस-क्लास कूपे और एस-600 गार्ड कारों को यहां पूरी तरह से इंपोर्ट कर बेचती है।

    यह भी पढ़ें :

    मर्सिडीज़-बेंज 2016 में उतारेगी 12 नई कारें

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है