• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ की ई-क्लास एडिशन-ई 24 फरवरी को होगी लॉन्च

    साल 2015 में भारत में 15 कारों के लॉन्च की झड़ी लगाने वाली मर्सिडीज़ इस साल की दूसरी पेशकश के साथ तैयार है। 24 तारीख यानी बुधवार को मर्सिडीज़ बेंज़, ई-क्लास एडिशन-ई को लॉन्च करेगी। इस साल कंपनी ने भारतीय बाज़ार में 12 कारें उतारने का लक्ष्य रखा है।  

    मनीष
    मनीष
    Published On फरवरी 22, 2016 19:24 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2016 19:24 IST
    last updated onFeb 22, 2016 19:24 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    साल 2015 में भारत में 15 कारों के लॉन्च की झड़ी लगाने वाली मर्सिडीज़ इस साल की दूसरी पेशकश के साथ तैयार है। 24 तारीख यानी बुधवार को मर्सिडीज़ बेंज़, ई-क्लास एडिशन-ई को लॉन्च करेगी। इस साल कंपनी ने भारतीय बाज़ार में 12 कारें उतारने का लक्ष्य रखा है।

    इस स्पेशल एडिशन कार को भारत में कंपनी के 20 साल पूरे होने और ई-क्लास मॉडल की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में उतारा जा रहा है। एडिशन-ई को मौजूदा ई-क्लास के आधार पर ही तैयार किया गया है। मौजूदा ई-क्लास को बीते साल जून में लॉन्च किया गया था। इस स्पेशल एडिशन कार में कई खास फीचर देखने को मिलेंगे। इनमें लाइटिंग वाला कंपनी का लोगो, एएमजी वर्जन से प्रेरित स्टीयरिंग व्हील, आगे-पीछे के बंपर, साइड स्कर्ट और ड्यूल एग्जॉस्ट पाइप शामिल हैं। इनके अलावा कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में एडिशन-ई के लोगो भी मौजूद होंगे। कार में 18 इंच के अलॉय व्हील, बड़े डिस्क ब्रेक, मर्सिडीज़ का लोगो लगे ब्रेक कैलिपर्स जैसे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स भी मिलेंगे। 

    यह स्पेशल एडिशन कार ई-250 सीडीआई और ई-200 मॉडल में आ सकती है। इसका मतलब है कि एडिशन-ई में 2.1 लीटर का डीज़ल इंजन और 2.0लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। डीज़ल इंजन की पावर 204पीएस की और टॉर्क 500एनएम का होगा। वहीं पेट्रोल इंजन 182पीएस की ताकत और 300एनएम का टॉर्क देगा। दोनों इंजनों के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें : जिनेवा ऑटो शो से पहले मर्सिडीज़ ने दिखाई सी-क्लास कैब्रियोलेट की झलक 

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है