• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्‍च होगी मर्सिडीज की हाईटेक सिक्योरिटी कार, जानने के लिए पढ़िए ये खबर

    मर्सिडीज़ अपनी लग्ज़री सिक्योरिटी कार को कल लॉन्च करने जा रही है। इस कार का नाम है मैबेक एस600 गार्ड, इसे विशेष सुरक्षा चाहने वालों के लिए बनाया गया है। एस600 गार्ड एक बुलेटप्रूफ कार है जो गोलियों और ग्रेनेड के अलावा रासायनिक गैस के हमले को भी झेल सकती है। इसे सीधे इंपोर्ट कर भारत में बेचा जाएगा। कीमत 10 करोड़ रूपए के आस-पास हो सकती है।

    नबील
    नबील
    Published On मार्च 07, 2016 20:04 ist
    info icon
    published onMar 07, 2016 20:04 IST
    last updated onMar 07, 2016 20:04 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    एस600 गार्ड में 6.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी12 इंजन देखने को मिलेगा जो 523बीएचपी ताकत के साथ 830एनएम टॉर्क देगा। कंपनी ने इस कार को पिछले महीने हुए इंडियन ऑटो एक्‍सपो में मैबेक एस600 गार्ड को दिखाया था।
    इस कार की बाहरी परत एक विशेष स्‍टील से बनाई गई है जो गोलियों के अलावा धमाके से भी अंदर बैठे व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करती है। यह कार चार मीटर और उससे ज्यादा दूरी से हुए हमले को झेल सकती है। यह 15 किलो से कम के टीएनटी धमाके को भी सह सकती है।

    इसमें लगा फ्रैश एयर सिस्टम केबिन की हवा को रि-साइकिल करता रहता है। इसका फ्यूल टैंक खास मैटेरियल का बना है, जो गोली लगने से हुए नुकसान की खुद ब खुद भरपाई कर लेता है। एस गार्ड को नाइट व्यू असिस्ट प्लस, एलईडी लाइट सिस्टम और 360 डिग्री पर घूमने वाला कैमरा जैसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है। इस लग्‍ज़री बख्तरबंद सेडान को वीआर10 प्रोटेक्‍शन रेटिंग दी गई है।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है