• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016: मर्सिडीज़ ने एस-क्लास कैब्रियोलेट से उठाया पर्दा

    ऑटो एक्सपो-2016 शुरू होते ही सभी कंपनियां हाजिर हैं अपनी नई और अपडेट कारों के साथ। इसी क्रम में मर्सिडीज़ ने एस-क्लास कैब्रियोलेट से पर्दा उठा दिया है। एस-क्लास पहली 4-सीटर ओपन-टॉप लग्ज़री कार है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    साद
    साद
    Published On फरवरी 03, 2016 15:08 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 15:08 IST
    last updated onFeb 03, 2016 15:08 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    S-Class Cabriolet

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एस-क्लास कैब्रियोलेट में एस-क्लास कूपे की तरह 4.7 लीटर (4663सीसी) का वी8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 453बीएचपी की पावर 5250-5500आरपीएम पर और 700एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार की छत को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला जा सकता है। तीन लेयर की छत को खुलने में 20 सेकंड से भी कम वक्त लगता है।

    S-Class convertible

    एस-क्लास कंवर्टेबल 70वें दशक में आई थी। नई एस-क्लास कैब्रियोलेट को यह नाम उस लोकप्रिय कार के सम्मान में दिया गया है। ऑटो एक्सपो में मर्सिडीज़-बेंज अपनी एएमजी एफ1 डब्ल्यू06 हाईब्रिड, मर्सिडीज़-मेबैक एस-600 गार्ड और जीएलसी एसयूवी को पेश करेगी। कंपनी की योजना इस साल 12 कारें भारतीय बाजार में उतारने की है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो-2016: हुंडई ने दिखाई सोनाटा हाईब्रिड

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज एस-क्लास 2012-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है