• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये रोल्स रॉयस है सबसे खास, जानिये क्यों

    इसका डिजायन 1920 और 1930 के दशक में आई रोल्स रॉयस कारों से प्रेरित है

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 30, 2017 13:20 ist
    info icon
    published onMay 30, 2017 13:18 IST
    last updated onMay 30, 2017 13:20 IST
    43 Views
    • Write a कमेंट

    लग्ज़री कारों की बादशाह मानी जाने वाली रोल्स रॉयस ने दुनिया की सबसे महंगी कार स्वेपटेल से पर्दा उठाया है, सूत्रों से पता चला है कि इसकी कीमत भारतीय करंसी के मुताबिक करीब 80 करोड़ रूपए (10 मिलियन पाउंड) है। इससे पहले सबसे महंगी कार का खिताब रोल्स रॉयस की 103एक्सई कॉन्सेप्ट के पास था। इस कार को किसी खास ग्राहक के लिए तैयार किया गया है, जिसकी पहचान को गुप्त रखा गया है।

    रोल्स रॉयस स्वेपटेल को फैंटम 7 कूपे के एल्यूमिनियम स्पेसफ्रेम पर तैयार किया गया है, फैंटम 7 कूपे का प्रोडक्शन नवंबर 2016 में बंद कर दिया गया था। स्वेपटेल दो सीटों वाली लग्ज़री कार है, इसका डिजायन 1920 और 1930 के दशक की रोल्स रॉयस कारों से प्रेरित है। इसे तैयार करने में रोल्स रॉयस को चार साल से ज्यादा समय लगा है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने इस पर कितनी मेहनत की है। संभावना है कि इस में फैंटम कूपे वाला 6.75 लीटर का वी12 इंजन लगा है।

    रोल्स रॉयस स्वेपटेल में पुरानी फैंटम कूपे से मिलती-जुलती गोल हैडलाइटें और आयताकार डिजायन वाली डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। इस में दी गई ग्रिल नए जमाने की रोल्स रॉयस कारों से काफी बड़ी है। स्वेपटेल में आगे की तरफ एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो इसे फैंटम कूपे से अलग बनाता है। जैसे ही हम इसके अगले हिस्से से दूर जाते हैं इसका डिजायन किसी छोटी नाव जैसा दिखाई देता है, इसकी छत को नाव जैसा डिजायन दिया गया है। इस में स्वीपिंग लोअर बंपर दिया गया है।

    इसकी पूरी छत बड़ी पैनारोमिक सनरूफ से बनी है, यह पूरी तरह से पारदर्शी है, रूफ ग्लास को एल्युमिनियम रेल्स में फिट किया गया है। इसके आगे की तरफ दिए गए 8 नंबर को भी मजबूत एल्यूमिनियम से तैयार कर हाथ से पॉलिश की गई है।

    कार की कीमत और रोल्स रॉयस के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका केबिन कितना लग्ज़री और खूबसूरत होगा। केबिन का लेआउट फैंटम कूपे से लिया गया है, इस में दो क्लासिक सीटें लगी हैं। केबिन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसे हाथ से तराशा गया है। पीछे की तरफ वुड फिनिशिंग, इल्यूमिनेटेड ग्लास लिप और कैप जैसा आकार दिया गया है।

    केबिन अनुभव को यादगार बनाने के लिए रोल्स रॉयस ने इस में एक चिलर यूनिट दी है, जो बटन से ऑपरेट होती है और शैंपेन की बॉटल डिस्पेंस करती है। इसके अलावा इस में दो शानदार डिजायन वाले कार्बन फाइबर के केस (अटैची) भी दिए गए हैं, जिन में लैपटॉप या दूसरा सामान रख सकते हैं। इस केस को लैदर से कवर किया गया है और इसके लॉक को एल्युमिनियम और टाइटेनियम से तैयार किया गया है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रोल्स-रॉयस फैंटम पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है