• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति लाई फ्रीडम सर्विस कैंप

    यह सर्विस कैंप अगस्त के आखिर तक चलेगा

    जगदेव
    जगदेव
    Published On अगस्त 16, 2018 13:38 ist
    info icon
    published onAug 16, 2018 13:38 IST
    last updated onAug 16, 2018 13:38 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti’s Freedom Service Camp Underway; Offers On Accessories, Spare Parts & More

    मारूति सुज़ुकी ने अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से फ्रीडम सर्विस कैंप आयोजित किया है। यह सर्विस कैंप 10 अगस्त से शुरू हो चुका है जो अगस्त के आखिर तक चलेगा। इस में अतिरिक्त वारंटी, कार के पार्ट्स, एक्सेसरीज और लैबर चार्ज पर कंपनी आकर्षक ऑफर दे रही है।

    Maruti’s Freedom Service Camp Underway; Offers On Accessories, Spare Parts & More

    कंपनी ने अभी तक यह जानकारी साफ तौर पर नहीं दी है कि इस कैंप में किस सर्विस पर कितना फायदा मिलेगा। ऐसे में पाठकों को राय दी जाती है कि वे कार को सर्विस पर देने से पहले से कंपनी के डीलरशिप से इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। यह सर्विस कैंप मारूति के सभी ऑथोराइल्ड डीलरशिप पर आयोजित किया जा रहा है।

    मारूति की नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी अगस्त महीना बेहतर साबित हो सकता है। इसी महीने की 20 तारीख को कंपनी सियाज़ का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च करने वाली है। कंपनी इन दिनों दूसरी जनरेशन की अर्टिगा पर भी काम रही है। नई अर्टिगा को दिवाली के आसपास लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि कंपनी जल्द ही नई जनरेशन की वैगन-आर भी लाने वाली है। चर्चाएं हैं कि नई वैगन-आर को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढें : मारूति स्विफ्ट की तुलना डिजायर से

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है