• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जल्द पेश करेगी एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम,सबसे पहले ईवीएक्स इलेक्ट्रिक कार में की जा सकती है पेश

    मारुति सुजुकी उन चुनिंदा कार कंपनियों में जिसके भारत में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं मगर कंपनी ने अब तक किसी भी कार में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर पेश नहीं किया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 18, 2024 16:27 ist
    info icon
    published onJul 18, 2024 16:27 IST
    last updated onJul 18, 2024 16:27 IST
    628 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti eVX

    एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम एक एक्टिव सेफ्टी टेक्नोलॉजी है जो कैमरा और राडार सेंसर की मदद से ड्राइविंग में असिस्ट करती है और टकराव से रोकती है। पहले ये फीचर केवल लग्जरी कारों में ही नजर आता है मगर एडीएएस अब मास मार्केट कारों में भी मिलने लग गया है जिनमें महिंद्रा एक्सयूवी700,होंडा सिटी,हुंडई वरना और टाटा हैरियर शामिल है। ये बदलाव पिछले 3 से 4 सालों में आया है जहां इंडियन कारों की सेफ्टी के मद्देनजर ऐसे फीचर्स इजाद किए जा रहे हैं। 

    हालांकि, हाल ही में एक बैठक में कंपनी ने ये कंफर्म किया है वो भी अब अपनी कारों में एडीएएस का फीचर देना शुरू करेगी जो कि इंडियन रोड कंडीशन के अनुरूप होगा। 

    क्यों हुई इतनी देरी?

    2024 Maruti Suzuki Swift ADAS Features

    सुजुकी जापान और यूके जैसे देशों में तो अपनी कारों में एडवांस्ड सेफ्टी की पेशकश कर रही है मगर भारत में अभी ये चीजें उपलब्ध नहीं हैं। भारत में एडीएएस का फीचर पेश करने से पहले उसकी बेहतर फंक्शनिंग के लिए काफी ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है। ये सिस्टम मोटरसाइकिल,3 व्हीलर्स जैसे कई व्हीकल्स के साथ ट्रायसाइकिल,कार,ट्रेक्टर,ट्रक और बसों को डिटेक्ट करता है। इसके अलावा भारत में काफी धूल भी उड़़ती है और उत्तर भारत में तो फॉग और स्मॉग भी होता है जो कि काफी चैलेजिंग होता है। ऐसे में कैमरा और राडार जैसे एडीएएस के तहत आने वाले प्रमुख कंपोनेंट्स के लिए ये चीजें काफी महत्व रखती है। इसके अलावा अनमार्क्ड लेन और सड़़क पर वाहनों के बेतरतीब दौडने से भी ऐसी टेक्नोलॉजी के सामने काफी चुनौतियां होती है। भारत के हिसाब से बनने वाली एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम कुर्ते,साड़ी और धोती जैसे परिधानों को भी डिटेक्ट करता है। 

    Maruti Grand Vitara Review

    ऐसे सभी चैलेंज को देखते हुए मारुति ने कहा है कि वो एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स पर काम कर रही है जो कि भारत में तंग जगहों पर भी काम कर सके। इससे पहले 2024 मारुति स्विफ्ट में एडीएएस दिए जाने की बात सामने आई थी जिसमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम को काम करते हुए देखा गया था। इससे ये माना जा रहा है कि मारुति अपने अफोर्डेबल मॉडल्स में एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है जो केवल कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में मारुति ये टेक्नोलॉजी अपनी मारुति ग्रैंड विटारा और मारुति इनविक्टो जैसे मॉडल्स में भी पेश कर सकती है। 

    सबसे पहले मारुति ईवीएक्स में एडीएएस किया जा सकता है पेश

    मारुति ने ये कंफर्म नहीं किया है कि वो सबसे नहले एडीएएस किस कार में पेश करेगी मगर हमारा मानना है कि अपकमिंग मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक में ये चीज सबसे पहले पेश की जा सकती है। इसके टेस्ट किए जा रहे मॉडल को राडार मॉड्यूल के साथ स्पॉट किया गया था। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है