• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने शुरू की 24x7 कार सर्विस, इन शहरों में मिलेगी ये सुविधा

    इन सर्विस सेंटर पर ग्राहक रात के समय भी अपनी कार की रेगुलर सर्विस, रिपेयरिंग और पार्ट रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On फरवरी 12, 2019 17:27 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2019 17:27 IST
    last updated onFeb 12, 2019 17:27 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुज़की ने देश के चुनिंदा शहरों में रात को भी अपनी कार सर्विस करवाने की सुविधा शुरू कर दी है। यह पहली बार है जब किसी कार निर्माता ने देश में रात को भी कार सर्विसिंग सुविधा देने का फैसला किया है।

    वर्तमान में यह सुविधा देश के केवल छः शहरों में उपलब्ध होगी। इनमें नोएडा, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, साहिबाबाद, मंगलुरु और गुरुग्राम शामिल हैं। यह सेवा गुरुग्राम में पिछले साल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी, ताकि इस प्रोजेक्ट का परीक्षण किया जा सके। मारुति जल्द ही देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी इस सेवा को शुरू करेगी। इस हेतु कंपनी ने आईटी क्षेत्रों के पास स्थित कंपनी के मौजूदा सर्विस सेंटर में यह सर्विस देने की योजना बनाई है, क्योंकि आईटी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कर्मचारी नाईट-शिफ्ट करते है।

    इन सर्विस सेंटर पर ग्राहक अपनी कार की रेगुलर सर्विस, रिपेयरिंग और पार्ट रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि इस दौरान बॉडी-वर्क से जुड़ी सेवाओं का काम नहीं किया जाएगा। इस हेतु ग्राहकों को दिन के समय ही सर्विस सेंटर पर संपर्क करना होगा। इन सर्विस सेंटर पर मारुति एरीना और नेक्सा दोनों डीलरशिप की कारों को सर्विस करवाया जा सकेगा। रात में कार की सर्विस हेतु ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यहां तक ​​कि कंपनी फ्री पिक-अप और ड्रॉप की भी सुविधा देगी।

    यह भी पढ़ें: मारूति डिजायर बनाम फोर्ड एस्पायर: किसकी परफॉर्मेंस है बेहतर? जानिए यहां

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है