• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुज़ुकी ने दिखाया ई-सर्वाइवर इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट

    ई-सर्वाइवर ऑल व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 08, 2018 10:36 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2018 09:21 IST
    last updated onFeb 08, 2018 10:36 IST
    50 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki e-Survivor

    मारूति सुज़ुकी ने ऑटो एक्सपो-2018 में ई-सर्वाइवर इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। इसे पिछले साल हुए टोक्यो मोटर शो-2017 में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया था।

    Suzuki e-Survivor

    मारूति सुज़ुकी ई-सर्वाइवर इलेक्ट्रिक नई जिम्नी, जिप्सी और ग्रैंड विटारा से प्रेरित है। कंपनी इस कार को फोर-व्हील-ड्राइव, ऑटोनोमस और कनेक्टेड एंड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी से लैस करना चाहती है।

    Suzuki e-Survivor

    ई-सर्वाइवर को देखकर ऐसा लगता है जैसे इसे ऑफ-रोडिंग के लिए बनाया गया है। इस में बड़े व्हील दिए गए हैं। ई-सर्वाइवर को लेडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है। आगे की तरफ सिंगल-पेनल ग्रिल, वर्टिकल एलईडी स्लेट्स के साथ दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर गोल हैडलैंप्स् दिए गए हैं। केबिन में ध्यान दें तो यहां दो व्यक्तियों के बैठने के लिए प्रयाप्त जगह है। डैशबोर्ड पर ध्यान दें तो यहां केवल स्टीयरिंग व्हील, रिट्रेक्टेबल क्लॉक और रिवोलविंग होलोग्राफिक ग्लोब दिए गए है।

    मारूति सुज़ुकी ने घोषणा की है कि वह भारत में 2020 तक इलेक्ट्रिक कारें लाएगी। ई-सर्वाइवर के प्रोडक्शन मॉडल को कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    यह भी पढें : छह लाख रूपए में इलेक्ट्रिक कारें बनाना आसान नहीं: मारूति सुज़ुकी

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है